Home Uncategorized बीजापुर में नक्सली साजिश नाकाम, बेस कैंप के पास से IED बरामद

बीजापुर में नक्सली साजिश नाकाम, बेस कैंप के पास से IED बरामद

0
179

acn18.com बीजापुर। बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच संघर्ष लगातार जारी. रविवार को, सीआरपीएफ 210वीं बटालियन की कमांडो टीम ने एक IED बरामद कर, बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. यह आईईडी बेस कैंप सेर्केगुडा और बासागुडा इलाके से बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सेर्केगुडा और बासागुडा में जो आईईडी लगाई गई थी. वह तीन से पांच किलो की थी। बीजापुर में एक सप्ताह के भीतर चार आईईडी विस्फोट की घटना घटी है. इसमें एक जवान घायल हुआ था. लेकिन इस बार नक्सलियों की एक भी नहीं चली। सुरक्षाबलों की टीम ने कार्रवाई करते हुए आईईडी( IED) विस्फोट होने की घटना का पर्दाफाश कर दिया।

बीजापुर में लगातार सुरक्षा बल की टीमें नक्सलियों के मांद में घुसकर प्रहार कर रही है. जिससे लाल आतंक को करारा जवाब मिल रहा है. कई एनाउंटर को सुरक्षाबलों ने फेल किया है. कई योजनाओं के अधिकांश नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. इस वजह से नक्सलियों में हताशा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर दौरे मे यह बयान दिया था कि “नक्सली अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं”. ऐसे में सुरक्षाबल लगातार अग्रेसिव होकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. यही वजह है कि नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आईईडी का सहारा ले रहे हैं।

अवैध गांजे की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख का मादक पदार्थ जब्त

error: Content is protected !!