spot_img

बिलासपुर में पुलिस का नशे के खिलाफ निजात अभियान:2 महीने में 1303 लोगों को किया गिरफ्तार; अब जनजागरूकता कार्यक्रम और काउंसलिंग की तैयारी

Must Read

acn18.com बिलासपुर/ बिलासपुर में पुलिस नशे के खिलाफ निजात अभियान चला रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इस अभियान के तहत सिर्फ 2 महीने में ही कुल 1303 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें से गैर-जमानती प्रकरणों और नशे से जुड़े किए गए प्रतिबंधात्मक प्रकरणों में कुल 228 आरोपी जेल भेजे गए हैं। इसके अलावा अब व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम और काउंसलिंग की तैयारी भी पुलिस कर रही है।

- Advertisement -

इस वर्ष फरवरी माह से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर बी.एन. मीणा, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में अवैध नशा के खिलाफ अभियान निजात की शुरुआत की गई थी। संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी थाना अंतर्गत अवैध नशा के कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ तरीके से कार्रवाई की गई है।

बताया गया है कि आबकारी के कुल 1212 दर्ज प्रकरणों में 2413 लीटर शराब जब्त किए गए हैं। आबकारी में गिरफ्तार लोगों में बड़ी संख्या सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन कर हुडदंग करने वाले लोग हैं। एनडीपीएस प्रकरणों के 73 प्रकरणों में 280 किलो गांजा और अन्य नशीली वस्तुएं जब्त कर 89 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

अवैध शराब, गांजा के अलावा चरस 15 ग्राम, एमएएमडी 4.9 ग्राम, इंजेक्शन 3879 नग, टैबलेट 444 नग, सिरप 610 नग, बोनफिक्स 940 नग टयूब जब्त किया गया है। चेतावनी देने के बावजूद नशे के लिए सिरप बेच रहे मेडिकल संचालक और एक नशे का सामान बेच रहे एक डेयरी संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

नशा में गाड़ी चलाने वाले 501 लोगों पर एमवी एक्ट के कार्रवाई करते हुए प्रत्येक प्रकरण को कोर्ट भेजा गया, जहां प्रत्येक ऐसे चालक पर दस-दस हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के तहत कुल स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर 505 कार्यक्रम किए गए।

मासूम को जिंदा तालाब में फेंका, पीएम से हुआ खुलासा:घर से चोरी कर बच्चे को तालाब में फेंका था; आरोपी की तलाश जारी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कवर्धा कांड को लेकर युवक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन,गृहमंत्री को सदबुद्धी देने किया गया यज्ञ हवन। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर इन दिनों कांग्रेस सत्तासीन सरकार पर काफी आक्रामक है। लगातार प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव...

More Articles Like This

- Advertisement -