Home KORBA बच्चा चोर समझकर भीड़ ने युवक की की पिटाई. पुलिस ने घटनास्थल...

बच्चा चोर समझकर भीड़ ने युवक की की पिटाई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच बचाया युवक को. एक महिला ने बच्चा चुराने का लगाया था आरोप. कहा- बच्चा बोरी में भरकर ले जा रहा था

0
176

acn18.com गेवरा दीपका/दीपका थाना अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास धनवंतरी मेडिकल के बगल में लोगों की भीड़ ने एक युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और कहा कि यह बच्चा चोर है और उसे फिर बिजली के पोल में रस्सी से बांध दिया पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई. मौके पर पुलिस और डॉक्टर एच पी कवर एक साथ पहुंचे।

vlcsnap 2023 04 01 10h30m25s042

ज्यादा मारपीट के कारण आरोपी राम कुमार प्रजापति बेहोश हो गया. वो पेशे से कबाड़ी का काम करता है और आज वह नशे में भी था. जिसे पुलिस ने लोगों की भीड़ से छुड़वाया और डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया।

vlcsnap 2023 04 01 10h30m13s000

शांति नगर दीपका की रहने वाली महिला प्रीति झा ने बताया कि उसकी छोटी बेटी को रामकुमार प्रजापति बोरी में भरकर ले जा रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर जमकर उसकी धुनाई कर दी.कुछ मोहल्ले वासियों ने बताया कि आरोपी दारू के नशे में था और कबाड़ी का काम करता है. पोनी पसारी के नीचे रोज रात को सोता है इसका मूलतः घर रतनपुर है।

दीपका पुलिस थाना में पदस्थ केएस दुबे ने बताया कि राम प्रजापति कबाड़ी का काम करता है और नशे की हालत में है जिसका डाक्टरी मुलाहिजा करा लिया गया है. इससे पूछताछ कि जा रही है।

KORBA BREAKING: इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग. पांच दमकलों कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर किया काबू. दुकानदार को करोड़ों की क्षति, देखे वीडियो