Home KORBA छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या भोज...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या भोज कराया और धर्म पत्नी के साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

0
102
भूपेश बघेल ने कन्याओं को भोजन कराने से पहले उकी आरती उतारी। - Dainik Bhaskar
भूपेश बघेल ने कन्याओं को भोजन कराने से पहले उकी आरती उतारी।

पूरे देश में आज रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज का दिन महानवमी से नाम से भी जाना जाता है। जो आदि शक्ति की आराधना नवरात्र के पर्व का आखिरी दिन होता है और इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने निवास में कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया है।

सीएम अपनी ने पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ मिलकर कन्याओं को पकवान खिलाए।
सीएम अपनी ने पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ मिलकर कन्याओं को पकवान खिलाए।

सीएम भूपेश बघेल ने अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ नवरात्र के पावन पर्व पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर और तिलक लगाकर पूजन किय। फिर भोज कराकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कन्याएं मुख्यमंत्री निवास में जुटी थीं। सीएम बघेल ने रामनवमी पर प्रदेश की सुख शांति की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-प्रभु राम की कृपा हम सब पर बनी रहे।

सीएम ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा।
सीएम ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा।

रामनवमी पर किया राम वन गमन परिपथ का जिक्र

सीएम भूपेश ने एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा-आदिपुरुष भगवान राम के वनवास से जुड़ी स्मृतियों को सहेजने के साथ उन्हें संभालने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने लिखा-वनवास काल के दौरान प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ’ के रूप में विकसित कर रही है।इससे प्रभु राम की महिमा, छत्तीसगढ़ के वैभवशाली अतीत और धार्मिक महत्व से देश-दुनिया परिचित हो सकेगी।

सीएम ने बताया कि राम वन गमन पथ के कुल लम्बाई लगभग 2260 किलोमीटर है। इन रास्तों पर किनारे जगह-जगह साइन बोर्ड, भगवान राम के वनवास से जुड़ी कथाएं देखने और सुनने को मिलेंगी। इन रास्तों पर कई तरह के पेड़ लगाए गये हैं। ये पेड़ वैसा ही अनुभव कराएंगे जैसा भगवान राम के वन वास के वक्त को लेकर यादें लोगों के जेहन में हैं।