युवा कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय में की तोड़फोड़ , राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, पुलिस अधिकारियों के साथ भी की गई धक्का-मुक्की …देखिए वीडियो

0
194

acn18.com कोरबा / कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द हो जाने के बाद पूरे देश में कांग्रेसियों में गुस्सा देखा जा रहा है. कोरबा जिले के युवक कांग्रेसी भी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से अत्यंत आक्रोशित होकर पहले तो ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर एकत्रित हुए. और फिर वहां से चल पड़े भाजपा कार्यालय की ओर. कार्यालय परिसर में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया. देखते ही देखते युवा कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय में लगे बैनर पोस्टर फाड़ने शुरू कर दिए. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस प्रदर्शन को और उग्र बनने से रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तो गिरते-गिरते बचे.

रायपुर में BJP कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों ने पत्थर-अंडे फेंके:BJYM जिला अध्यक्ष घायल, भाजपाइयों ने कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंकी; जमकर झूमाझटकी