Home KORBA देश के लिए मर मिटने वालों का किया स्मरण,आरएसएस ने सेवा सदन...

देश के लिए मर मिटने वालों का किया स्मरण,आरएसएस ने सेवा सदन में किया आयोजन,मातृभूमि की रक्षा के लिए किया सर्वस्व न्योछावर , शहीदों का नमन

0
84

acn18.com कोरबा। बलिदान दिवस पर कोरबा के कुआं भट्टा स्थित सेवा सदन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी बलिदानों का स्मरण करने के साथ उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

vlcsnap 2023 03 24 11h47m46s373

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत के स्वाधीनता के आंदोलन में खास भूमिका निभाने वाले अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु का स्मरण बलिदान दिवस पर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 23 मार्च के दिन इन्हें फांसी दी गई थी। बलिदान दिवस को व्यापक परिप्रेक्ष्य में आयोजित करते हुए और सभी भारत माता के सपूतों को याद किया गया जिन्होंने अतीत में अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। भारत माता की आरती और वन्दे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

vlcsnap 2023 03 24 11h48m15s154

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक किशोर बुटोलिया, नगर संघ चालक डॉ विशाल उपाध्यय, डॉ प्रसाद के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। सर्व प्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अगली कड़ी में उपस्थित लोगों ने बलिदानियों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भारत माता की आरती भी भक्तिभाव के साथ की गई।

vlcsnap 2023 03 24 11h48m09s219

आरएसएस के नगर कार्यवाह कैलाश नाहक ने बताया कि राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जाति, धर्म और विचारधारा का इससे कोई लेनादेना नही है।बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति नेउपस्थिति दर्ज कराई। भारत के अंतिम चरण में सभी उपस्थित नागरिकों ने शहीदों के चित्र श्रद्धा सुमन अर्पित किए।। भारत माता की आरती और वंदे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

vlcsnap 2023 03 24 11h47m17s550

बिलासपुर में फोन की बैटरी ब्लास्ट होने का VIDEO:शॉप में मोबाइल बनवाने गया था युवक, तभी अचानक फट गई; बाल-बाल बचे दुकानदार और ग्राहक