समाज के लिए दर्पण का काम करते हैं पत्रकार,प्रेस क्लब के होली मिलन में कहा – विधायक पुरुषोत्तम ने

0
96

acn18.com कोरबा /कोरबा जिले के हरदी बाजार में प्रेस क्लब के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक पुरुषोत्तम कंवर के मुख्य अतिथि में आयोजित कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने इस दौरान पत्रकारों से कहा कि वे समाज के लिए लगातार अच्छे उदाहरण प्रस्तुत करते रहे।

vlcsnap 2023 03 19 18h38m44s200 1

हरदी बाजार के प्रेस क्लब भवन में संस्था की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कवर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र पटेल और इंटर के जिलाध्यक्ष श्यामू जायसवाल विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। अगली कड़ी में अतिथियों और पत्रकारों ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया। विधायक पुरुषोत्तम कबर ने अपने विचार रखते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहां की पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और वे हित अहित को लेकर सभी का मार्गदर्शन भी करते हैं।

vlcsnap 2023 03 19 18h39m43s626

जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र पटेल ने इस तरह के आयोजनों को समाज का अनिवार्य हिस्सा बताया और इसकी सराहना की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजाराम राठौर ने बताया कि परंपरा के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । मेलजोल और सोहद्र बढ़ाने के लिए हम इसे आवश्यक समझते हैं।

vlcsnap 2023 03 19 18h39m35s536

होली मिलन के इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे

केंदई में विष्णु महायज्ञ का 43वां आयोजन पूर्ण, 58 बेटियों का किया गया कन्यादान