spot_img

केंदई में विष्णु महायज्ञ का 43वां आयोजन पूर्ण, 58 बेटियों का किया गया कन्यादान

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले के केंद्ई स्थित स्वामी भजनानंद सेवाश्रम परिसर एक बार फिर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सामाजिक सरोकार प्रदर्शित करने का उदाहरण बना। श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन के दौरान अंतिम दिवस यहां पर ग्रामीण अंचल की 58 बेटियों का कन्यादान संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए यजमान इस कार्यक्रम में शामिल हुए जिन्होंने कन्यादान की परंपरा पूरी की। नवविवाहित दंपतियों को यहां से भरपूर उपहार प्रदान किए गए।

- Advertisement -

कोरबा जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर केंदई मैं देवी संपत मंडल के द्वारा श्री विष्णु महायज्ञ का 43 वा आयोजन 12 मार्च से 19 मार्च का किया गया। स्वामी भजनानंद सेवा आश्रम के परिसर में विधि विधान से महायज्ञ के अंतर्गत आहूत कर दी गई। समाज और राष्ट्र कल्याण की भावना इस आयोजन के पीछे निहित थी। विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने इसमें भागीदारी की और पुण्य लाभ प्राप्त किया। विष्णु महायज्ञ के अंतर्गत अंतिम दिवस यहां सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ जिसमें ग्रामीण अंचल की 58 बेटियों का कन्यादान यजमानों ने किया।

देवी संपत मंडल के लिए सहयोगी की भूमिका निभा रहे एक प्रतिनिधि ने बताया कि विष्णु महायज्ञ पिछले 43 वर्षों से हो रहा है जबकि विवाह संबंधी आयोजन 23 वर्ष से किए जा रहे हैं। शुरुआत से लेकर अब तक कुल 1008 कन्यादान यहां पर संपन्न कराए गए हैं।

भजन आनंद सेवा आश्रम परिसर विष्णु महायज्ञ के अनुष्ठान से एक बार फिर भव्यता को प्राप्त हुआ। अबकी बार संपन्न हुए इस अनुष्ठान में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश दिल्ली राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र सहित देश के अनेक राज्यों से श्रद्धालुओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट:20 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, दंतेवाड़ा-बीजापुर में बरसात; रायपुर-दुर्ग में छाए बादल

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -