मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में फिजियोथैरेपी और रिहैबिटेशन पर काम,परेशान हो चुके कई लोगों में हुआ आशा का संचार

0
293

acn18.com कोरबा/ मानव शरीर में होने वाली अनेक बीमारियों को ठीक करने में दवाई अपना काम करती है जबकि कुछ मामले शारीरिक अभ्यास से हल हो जाते हैं। कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शुरू की गई फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन यूनिट इस कड़ी में काम कर रही है। दुर्घटना और अन्य कारण से निराश हो चुके ऐसे कई लोगों को यहां से आशा की नई किरण मिली है।

vlcsnap 2023 03 17 16h54m57s351

हड्डी और नसों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं के मामले में लोग लंबे समय तक दवाएं और इंजेक्शन लिया करते हैं लेकिन नतीजे तक नहीं पहुंच पाते। कई कारणों से लोगों का चलना फिरना लगभग बंद हो जाता है या फिर उनके कंधे और कमर में परेशानियां पैदा हो जाती है। किसके निराकरण के लिए फिजियोथैरेपी और रिहैबिलिटेशन को बेहतर विकल्प माना गया है।। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट में बेहतर संसाधन के साथ ऐसे लोगों को चिकित्सा देने का काम यहां की टीम कर रही है। पोड़ीबहार क्षेत्र रहने वाले साइमन मशीह को एक वर्ष पहले वाहन ने कुचल दिया था जिसके बाद उन्हें काफी समस्याएं हुई। यहां वहां कई लाखों रुपए खर्च करने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज से राहत मिली।

vlcsnap 2023 03 17 16h57m10s385

फिजियोथैरेपी विभाग के डॉक्टर पवन पटेल बताते हैं कि यहां पर वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जो पहले महानगर तक सीमित हुआ करती थी । इसके माध्यम से पीड़ित वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जा रही है।

vlcsnap 2023 03 17 16h55m20s739

पवन पटेल बताते हैं कि यहां पर अब तक कई जटिल मामले आए हैं जिनमें लोगों ने मान लिया था कि अपंगता ही उनका भविष्य है लेकिन उपचार प्राप्त करने के साथ सब कुछ बदल गया।

vlcsnap 2023 03 17 16h55m35s471

फिजियोथेरेपी विभाग के प्रमुख ने बताया कि विभिन्न मामलों में लोगों को अगर कहीं से राहत नहीं मिलती है तो उन्हें एक बार यहां पर अवश्य आना चाहिए। इससे उनकी समस्या हल होगी और रुपया भी बचेंगे।

vlcsnap 2023 03 17 16h56m05s198 1 1

भारत सरकार के द्वारा 2 वर्ष पहले कोरबा में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी गई थी और इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी होने पर मान्यता प्रदान कर दी गई। वर्तमान में ओपीडी से लेकर अलग-अलग स्तर पर संसाधनों में बढ़ोतरी की गई है और कुल मिलाकर इसके माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है

रायपुर: प्रधानमंत्री वैश्विक आर्थिक विकास हेतु शांति के पक्षधर: राज्यपाल विश्वभूषण