कोरबा: किराना दुकान में चोरी ,करीब 45 हजार का माल पार ,पड़ोसी पर जताया चोरी का संदेह

0
147

acn18.com पोड़ीबहार/ सिविल लाईन थानांतर्गत पोड़ीबहार ईलाके में चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गुप्ता जनरल स्टोर्स नामक दुकान में धावा बोलकर करीब 45 हजारों रुपयों की सामानो की चोरी कर ली। दुकान के संचालक ने बताया,कि पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति पर उसे शक है क्योंकि बीती रात उसने उसे धमकी दी थी। संचालक की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

WhatsApp Image 2023 03 17 at 11.33.30 AM

शहर के पोड़ीबहार क्षेत्र में संचालित एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 45 हजार रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बीती रात चोरी की यह घटना हुई जिसकी जानकारी संचालक को तब हुई जब उसने सुबह सुबह अपनी दुकान खोली। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। संचालक की शिकायत कर सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। संचालक ने बताया,कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर उसे शक है जिसने बीती रात उसे धमकी दी थी। पुलिस की टीम उस व्यक्ति के घर भी पहुंची लेकिन वो वहां ये नदारद मिला।

WhatsApp Image 2023 03 17 at 11.34.29 AM

संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरु कर दी है। आरोपियों की खोजबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई है,कि चोरी का यह मामला जल्द सुलझ जाएगा।

करोड़ों की सिटी बसें कबाड़ में तब्दील : प्रशासन व जनप्रतिनिधीयों को नहीं है सरोकार, आम जनता की जेब हो रही ढीली