Home Uncategorized रायपुर : मुख्यमंत्री से रायगढ़ जिला गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की...

रायपुर : मुख्यमंत्री से रायगढ़ जिला गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

0
147

acn18.com रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार के नेतृत्व में रायगढ़ जिला गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और उनसे समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव श्री रामपुकार सिंह, विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, श्री रतन पोर्ते, श्री वनमाली नेटि, श्री दीपक सिदार, श्री बलराम, श्री भुनेश्वर पोर्ते, श्री मिट्ठू लाल, श्री शेखर सिदार सहित रायगढ़ जिला गोंड समाज के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान ने जरूरी परीक्षणों को किया पूरा, इस मिशन में ISRO के मिली बड़ी कामयाबी

error: Content is protected !!