Home KORBA मोर आवास मोर अधिकार मुद्दे को लेकर रायपुर में भाजपा का प्रदर्शन:...

मोर आवास मोर अधिकार मुद्दे को लेकर रायपुर में भाजपा का प्रदर्शन: कोरबा के भाजपाईयों ने भी आंदोलन में निभाई भागीदारी , पूर्व महामंत्री नवीन पटेल की अगुवाई में हुआ आंदोलन …देखिए वीडियो

0
215

acn18.com कोरबा/ मोर आवास मोर अधिकार मुद्दे को लेकर भाजपा ने राजधानी रायपुर में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तरीय आंदोलन में पूरे प्रदेश भर के भाजपा नेता रायपुर में जुटे। कोरबा से भी भाजपा नेताओं के दल ने रायपुर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। भाजपा कोरबा जिले के पूर्व महामंत्री नवीन पटेल के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने विधानसभा घेरने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बनाने का सपना संजोए भाजपा वर्तमान सरकार के खिलाफ लगतार प्रदर्शन कर रही है। मोर आवास मोर अधिकार मुद्दे पर विपक्ष सत्ता पक्ष को लगातार घेरने में जुटा है । ब्लाॅक और जिला स्तर पर प्रदर्शन के बाद भाजपाईयों ने राज्य स्तर पर भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूरे छत्तीसगढ़ से जुटे भाजपाईयों ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। कोरबा से भी भाजपा नेताओं का दल रायपुर पहुंचा और गरीबों का हक छीने जाने को लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। भाजपा के पूर्व महामंत्री नवीन पटेल की अगुवाई में भाजपा के स्थानीय नेताओं ने राज्य स्तरीय प्रदर्शन में अपनी भागीदारी निभाई। पैदल चलते हुए उन्होंने सतीश झा समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा घेरने का प्रयास किया हालाकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया जिसके बाद सड़क पर ही बैठकर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक सवार को लिया चपेट में ,मौके पर ही हुई मौत ,करतला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

error: Content is protected !!