चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2 -1 से हराकर सीरीज पर जमाया कब्ज़ा

0
137

acn18.com अहमदाबाद /टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। दोनों टीमों की तरफ से शानदार खेल दिखाया। जिससे इस मैच का नतीजा नहीं निकल सका। लेकिन यह मैच ड्रॉ होने के साथ टीम इंडिया ने लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

चौथे टेस्ट के पांचवें दिन इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच ड्रॉ होने की बात पर सहमति जताई। वहीँ इस तरह से टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्ज़ा जमा लिया है।

पहले खेले गए दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि तीसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी और चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया।