सांसद ने ली जिला विकास समन्वय व निगरानी समिती की बैठक, प्रशासनिक अधिकारियों को दिए जरुरी निर्देश ,विकास कार्यों की समीक्षा की

0
139

acn18.com कोरिया /कोरबा संसदीय क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरिया जिले में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिती की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समिक्षा की और अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। सांसद ने अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा,कि अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें ताकी आम जनता को उसका लाभ मिल सके।

vlcsnap 2023 03 13 12h09m00s958

कोरिया जिले में विकास कार्यों की स्थिती से अवगत होने के साथ ही सरकारी योजनाओं की समिक्षा करने के उद्देश्य से कोरबा संसदीय क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिती की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में उन्होंने प्रशासन के सभी अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की गति पर संतोष जताया और अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

जिले के कलेक्टर ने सांसद की बातों को गंभीरता से लिया हैं। मीडिर्या से चर्चा के दौरान उन्होंने सांसद के निर्देशों का पालन करने की बात कही और जिले के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रौशन पहुंचाने का वादा किया।

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिती की बैठक में क्षेत्रीय विधायक अंबिका सिंहदेव,गुलाब कमरो के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने किया अग्निस्नान : गंभीर हालत में किया गया अस्पताल दाखिल ,बेहतर उपचार के लिए भेजा गया रायपुर