मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से पूज्य पंचायत व शदाणी सेवा मंडल संत शदाणी नगर के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

0
106

acn18.com रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पूज्य पंचायत व शदाणी सेवा मंडल संत शदाणी नगर रायपुर के पदाधिकारियों  ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में 63 वाँ वर्सी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार के वर्तमान पीठाधीश की ओर से आशीर्वाद स्वरूपा भेंट किया गया।

1678641738 c8054d75cbfdfcda5809

शदाणी दरबार के प्रवक्ता  नन्दलाल साहितिया ने बताया की 14 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लगभग 300 तीर्थयात्रियों के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर दरबार के सचिव श्री उदयलाल एवं श्री विशिष्ट चावला मौजूद थे।

नाव का चप्पू चला नदी पार कर कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, सामाजिक बैठक में हुए शामिल …देखिए वीडियो