Home Uncategorized बढ़ती महंगाई का विरोध..थाली बजाकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन:सांसद के कार्यालय का...

बढ़ती महंगाई का विरोध..थाली बजाकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन:सांसद के कार्यालय का किया घेराव, पुलिस से झूमाझटकी; जमकर हुई नारेबाजी

0
138

acn18.com राजनांदगांव/ बढ़ती महंगाई को लेकर राजनांदगांव में महिला कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया है। महिला कार्यकर्ता हाथ में खाली सिलेंडर और थाली लेकर सांसद संतोष पांडेय के कार्यालय के बाहर पहुंची थी। यहां उन्होंने थाली बजाकर जमकर नारेबाजी की है और सांसद के कार्यालय का घेराव किया है।

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के सिविल लाइन इलाके में जमा हुई थीं। इसी इलाके में सांसद का ऑफिस भी है। इसके बाद सिलेंडर और थाली बजाते हुए कार्यकर्ता ऑफिस घेरने निकल गईं।

पुलिस से हुई झूमाझटकी।
पुलिस से हुई झूमाझटकी।

उधर, प्रदर्शन के मद्देनजर महिला पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया था। महिला पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को ऑफिस से कुछ दूर पहले ही रोक लिया। जिसके बाद महिला कार्यकर्ताएं वहीं खड़े होकर सांसद और केंद्र् सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगीं।

बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता ऑफिस घेरने पहुंची थीं।
बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता ऑफिस घेरने पहुंची थीं।

वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री और महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि लगातार सिलेंडर,पेट्रोल,डीजल और अन्य जरूरत की चीजें की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। इस बात को सांसद को सदन में उठाना चाहिए, लेकिन हमारे सांसद जो हैं। वह सदन में बात नहीं रख रहे। जिसे लेकर आज उनके कार्यालय का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी। तब गैस सिलेंडर 410 मिलता था। अभी 1150 रुपए से अधिक में बिक रहा है। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बैठी है,। तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है। सांसद भी कार्यालय में नजर नहीं आते हैं।

पटना की महिला एच3एन2 वायरस से संक्रमित मिली, बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट