भारतीय योग संस्थान की कोरबा शाखा द्वारा होली मिलन समारोह सम्पन्न

0
159

acn18.com कोरबा/ कोरबा क्षेत्र में योग एवं प्राणायाम की निःशुल्क कक्षाएं संचालित करने वाली संस्था भारतीय योग संस्थान द्वारा अग्रोहा मार्ग केन्द्र पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 60 से अधिक साधिकाओं ने रंगारंग सहभागिता की। इस अवसर पर होली के 10 लोकगीतों पर सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात फुलो की पंखुड़ियों से होली का आनंद लिया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों द्वारा विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया गया। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान की जिला प्रमुख श्रीमती आभा अग्रवाल ने सभी साधकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सतत योग एवं प्राणायाम की कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहने को प्रेरित किया।

IMG 20230312 WA0134

IMG 20230312 WA0135

IMG 20230312 WA0136

IMG 20230312 WA0137

राज्यपाल हरिचंदन से मुख्यमंत्री बघेल ने की सौजन्य भेंट