9 दिन से लापता वृद्धा की नहीं मिली जानकारी , सलामती को लेकर परिजन है परेशान ,सभी संभावित ठिकानों पर की खोजबीन

0
170

acn18.com कोरबा/ सीएसईबी चौकी क्षेत्र से एक 75 साल की वृद्धा लापता हो गई। एक सप्ताह बीतने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। वृद्धा का नाम रामबाई है जिसकी सलामती को लेकर उसके परिजन काफी परेशान है। वृद्धा की पुत्री इंदिरा स्टेडियम बायपास मार्ग पर कांटाघर के सामने चाय की टपरी चलाती है वहीं वह अपनी मां के साथ भी रहती है। इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की गई है लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

WhatsApp Image 2023 03 12 at 10.49.20 AM

तस्वीर में नजर आ रही इस वृद्ध महिला का नाम रामबाई है,जो पिछले एक सप्ताह से लापता है। 75 वर्षीय रामबाई के खो जाने से परिजन काफी परेशान है और उसकी तलाश में इधर उधर भटक रहे है। सीएसईबी चैकी क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा स्टेडियम बायपास मार्ग पर कांटाघर के सामने वृद्धा की पुत्री चाय की टपरी चलाती है और वहीं अपनी मां के साथ रहती भी है। वृद्धा की पुत्री ने बताया,कि करीब 8 दिन पूर्व वह अपनी मां को लेकर सोसायटी गई हुई थी वहीं से उसकी मां कही चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसकी मां का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस से मामले की शिकयत की गई है बावजूद इसके रामबाई का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

अपनी मां के नहीं मिलने से पुत्री सूरजबाई काफी परेशान है। उसके मिलने के सभी संभावित ठिकानों पर खोजबीन करने पर भी असफलता ही हाथ लगी। वृद्धा की पुत्री ने कहा है,कि जो भी उसकी मां की जानकारी देगा वह उसे उचित ईनाम भी देगी।

अब तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे दरोगा के कातिलों तक, बिलासपुर आईजी ने बांगो पहुंचकर अधिकारियों की ली मीटिंग