Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, 12 साल की बच्ची समेत 6 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, 12 साल की बच्ची समेत 6 लोगों की मौके पर मौत, मची चीख पुकार

0
195

acn18.com भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहाँ भानुप्रतापपुर से दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और लाश भी क्षत विक्षत स्थिति में पड़े हुए हैं। घटना डोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक आयरन भरकर भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही कार से ट्रक की भिड़ंत हो गई और कार रेलिंग से जा टकराई, इसके साथ ही एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार 4 और बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार मृतकों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद से ही चीख पुकार मच गई, सुचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पंहुचा कर मामले की जांच कर रही है।
error: Content is protected !!