रायपुर: फागुन मंडई में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे दंतेवाड़ा

0
102

हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

acn18.com रायपुर, 9 मार्च 2023

फागुन मंडई के समापन कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुँचे

 जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज फागुन मंडई के समापन कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुँचे। मुख्यमंत्री का कारली हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी भी पहुंचे। हेलीपैड पर बस्तर सांसद  दीपक बैज, विधायक देवती महेंद्र कर्मा, कमिश्नर  श्याम धावड़े, आईजी  सुंदरराज पी. कलेक्टर  विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने लगाई दंतेश्वरी मंदिर में अर्जी:फागुन मेला के समापन कार्यक्रम में पहुंचे, 851 क्षेत्रीय देवी-देवताओं को दी विदाई