होली के दूसरे दिन पुलिस कर्मियों ने खेली होली: सभी थाना-चौकी में की गई थी व्यवस्था ,जमकर उड़े रंग – गुलाल …देखिए वीडियो

0
156

acn18.com कोरबा/ होली के दिन शहर की शांति व्यवस्था को कायम रखने पुलिस ने जी जान लगा दिया। यही वजह है,कि रंगो के पर्व के दिन शहर में किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद दूसरे दिन पुलिस कर्मियों ने होली खेली। सभी थाना चौकीयों में पुलिस कर्मियों के लिए होली की अलग से व्यवस्था की गई थी,जहां उन्होंने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर डीजे के धुन में जमकर थिरके।

होली के दिन कोरबा की पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी नजर आई यही वजह है,कि छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शहर में किसी तरह की अप्रिस घठना नहीं घटी। पुलिस पूरे दिन शहर की पेट्रोलिंग करती रही यही वजह है,कि लोगों ने उत्साह और शंातिपूर्ण ढंग से रंगों का पर्व मनाया। होली के दिन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद दूसरे दिन पुलिस कर्मियों ने होली खेली। शहर के सभी थाना-चैकियों में पुलिस कर्मियों के लिए होली की विशेष व्यवस्था की गई थी जहां रंग गुलाल उड़ाकर पुलिस कर्मी रंगो में सराबोर नजर आए। इस मौके पर थाना परिसर में डीजी की व्यवस्था भी की गई थी जहां फिल्मी गानों में पुलिस कर्मियों ने जमकर ठुमके भी लगाए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को इस पर्व की बधाईयां भी दी।

रायपुर : मुख्यमंत्री ने फाग गीत गाकर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मनाई होली