spot_img

CM भूपेश का आज दंतेवाड़ा दौरा:फागुन मड़ई के समापन में देवी-देवताओं को देंगे विदाई, NMDC के अफसरों की लेंगे बैठक

Must Read

acn18.com दंतेवाड़ा/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वे मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। साथ ही 11 दिनों तक चलने वाली फागुन मड़ई के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मड़ई में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय देवी-देवताओं को विदाई देंगे। जिसके बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में NMDC के अफसरों की बैठक लेंगे। CM के साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

दरअसल, दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई का आयोजन किया गया है। इसमें बस्तर संभाग समेत पड़ोसी राज्यों से करीब 700 से ज्यादा क्षेत्रीय देवी-देवता भी शामिल हुए हैं। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रंग-भंग कार्यक्रम और देवी-देवताओं की विदाई के साथ फागुन मड़ई का सामापन होता है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक CM 12:55 बजे पुलिस लाइन कारली हेलीपैड पहुंचेंगे। फिर यहां से कार के जरिए वे सीधे दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन करने के बाद करीब 2 बजे वे देवी-देवताओं की विदाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद 2:50 से 3:50 तक वे संयुक्त जिला कार्यालय भवन में अफसरों की बैठक लेंगे। जिसके बाद वे रायपुर लौट जाएंगे।

मंदिर समिति ने दिया था आमंत्रण

फागुन मड़ई में शामिल होने मंदिर समिति के सदस्यों ने CM भूपेश बघेल को विशेष आमंत्रण दिया था। CM ने समिति सदस्यों के आमंत्रण को स्वीकारा था और फागुन मड़ई में शामिल होने उन्होंने आश्वासन दिया था। वहीं अब आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह हेलीकॉप्टर के माध्यम से दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बैठक में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के अफसरों और NMDC के अधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। CM के होली के दूसरे दिन दंतेवाड़ा प्रवास को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन:लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से जंग, पोस्ट मास्टर की नौकरी छोड़कर आए थे राजनीति में

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -