Home KORBA दो कारों में आमने-सामने भिडंत: तीन लोग हुए घायल ,घटना के बाद...

दो कारों में आमने-सामने भिडंत: तीन लोग हुए घायल ,घटना के बाद अज्ञात लोगों ने कार को किया आग के हवाले

0
130

acn18.com कोरबा/ कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम फरसवानी के बीच जबरदस्त हादसा हुआ। मुख्य मार्ग पर दो कारों के बीच आमने-सामने भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें डायल 112 की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं इस घटना के बाद देर रात अज्ञात लोगों ने दोनों कार में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2023 03 08 at 9.16.11 AM

उरगा थानांतर्गत कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम फरसवानी के बीच दो चार पहिया वाहनों मं आमने-सामने भिडंत हो गई। बीती रात सामने आई इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं जिन्हें डायल 112 की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कर मौके पर ही मौजूद थी जिसे रात के समय अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया जिससे दोनों ही कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। असमाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

रायपुर : होली रंगों और खुशियों का त्योहार, शांति और सौहार्द्र पूर्वक मनाएं – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल