spot_img

होली में नहीं होगी पानी की किल्लत:रंगोत्सव पर तीन टाइम पानी देगा नगर निगम, सफाई कर्मी मनाएंगे छुट्‌टी

Must Read

acn18.com बिलासपुर/ होली के त्योहार के दिन बिलासपुर में पानी के लिए दिक्कत नहीं होगी। नगर निगम ने हर बार की तरह इस बार भी तीन टाइम पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की है। ताकि, रंगोत्सव में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। पानी की अधिक खपत होने के कारण गुरुवार को एक ही दिन में पांच से सात एमएलडी एक्स्ट्रा पानी खपत होने का अनुमान है। हालांकि, नगर निगम ने लोगों से फिजूल में पानी न बहाने की अपील भी की है। होली के दिन सफाईकर्मियों की छुट्‌टी रहेगी, जिसके लिए वे रात में ही सफाई का काम कर लेंगे।

- Advertisement -

रंग-गुलाल और मस्ती का पर्व होली में पानी का ज्यादा उपयोग होता है। रंगों में सराबोर होने के बाद उसे छुड़ाने के लिए भी पानी की जरूरत पड़ती है। जाहिर है कि ऐसे में हर घर में पानी की खपत अधिक हो जाती है। शहरवासियों को असुविधा न हो इसके लिए नगर निगम ने हर साल की तरह इस बार भी दोपहर में अतिरिक्त पानी की सप्लाई करने की व्यवस्था की है।

नगर निगम के जल विभाग के प्रभारी अजय श्रीवासन ने बताया कि होली के दिन सुबह टाइम पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके साथ ही दोपहर में भी डेढ़ से ढाई बजे तक एक्स्ट्रा पानी दिया जाएगा। इसके लिए सभी पंप ऑपरेटर को निर्देशित किया गया है। साथ ही शाम को भी तय समय पर पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

गर्मी में जल संकट से निपटने सप्लाई में कटौती
गर्मी के मौसम में जलस्तर घटने से वार्डों में जल संकट की स्थिति हो जाती है। इस तरह की समस्यााओं से निपटने के लिए नगर निगम ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। यही वजह है कि सप्लाई के समय में कटौती कर इसे मेंटेंन किया जा रहा है। इस कटौती से रोज की जरूरत के मुताबिक मिलने वाले पानी की मात्रा में कोई कमी नहीं होगी। बल्कि मनमाने पंप चालू कर पानी लेने के ढर्रे पर नियंत्रण करने की कोशिश है। इसे देखते हुए तीन घंटे सप्लाई चालू की जाएगी। निगम की इस पहल से हर घंटे 35 लाख लीटर पानी बचने की उम्मीद है।

पांच से सात एमएलडी एक्स्ट्रा पानी की होगी सप्लाई
नगर निगम की ओर से शहर में रोज 72 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाती है। इसमें नल जल विभाग की बोरिंग के साथ ही अमृत मिशन योजना के तहत पानी की सप्लाई हो रही है। शहर के 59 वार्डों में पीने के पानी की सप्लाई के लिए 384 ट्यूबवेल, 224 हैंडपंप और 18 पानी टंकियां है। होली के दिन दोपहर में एक्स्ट्रा पानी की सप्लाई करने से पांच से सात एमएलडी ज्यादा पानी की जरूरत होगी।

होली पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से सफाई कर्मियों को छुट्टी देने का निर्णय लिया गया है। लेकिन, इससे सफाई व्यवस्था पर असर न पड़े इसके लिए सफाई कर्मियों को बुधवार की रात काम करने के लिए कहा गया है। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने आदेश जारी करते हुए सभी जोन कमिश्नर को इस व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वार्डो की साफ सफाई में होली पर्व पर अव्यवस्था न हो इसका भी ख्याल रखने के लिए कहा है।

होलिका की आग में गिरा व्यक्ति, हालत गंभीर :बीच में लगा डंडा गिरा रहा था, कपड़ों ने आग पकड़ी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा स्थल की चल रही जबरदस्त तैयारी, कल कटघोरा में लगाएंगे दहाड़

कोरबा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उर्जाधानी में कार्यक्रम निश्चित हुआ है। श्रम दिवस 1...

More Articles Like This

- Advertisement -