Home Uncategorized जुर्माना के बजाय यातायात की पाठशाला लगा रही पुलिस …देखिए वीडियो

जुर्माना के बजाय यातायात की पाठशाला लगा रही पुलिस …देखिए वीडियो

0
166

acn18.com बिलासपुर। वाहन चालकों से उम्मीद की जाती है कि वे नियम कानून के साथ सड़क पर वाहनों को चलाएं और अन्य स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में यातायात पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक सेंस सिखाने के लिए एक पहल की है और इसे नाम दिया है यातायात की पाठशाला। एक सशक्त वीडियो को प्रदर्शित करने के साथ लोगों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है।

जिसमें यातायात के नियम, संकेतक और कानून के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत लोग जब इनका जवाब देते हैं जो उन्हें पास किया जाता है और उनकी पेनल्टी माफ की जाती है। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि जन जागरूकता के माध्यम से सरकार के कार्यों को हम व्यापक और प्रभावी बना सकते हैं। बहुत सारी समस्याओं का हल कार्रवाई और जुर्माना नहीं हो सकता और इसीलिए यातायात की पाठशाला के अंतर्गत काम किया जाना शुरु किया गया।

IMG 20230304 WA0002

परसाडीह पंचायत में नशे के सामान पर लगा प्रतिबंध,नाबालिग को दिया तो 5 हजार की पेनाल्टी

error: Content is protected !!