Home Uncategorized फरसवानी गांव में कुछ लोगों ने किया एक दंपत्ति का बहिष्कार,10 हजार...

फरसवानी गांव में कुछ लोगों ने किया एक दंपत्ति का बहिष्कार,10 हजार के लिए बनाया जा रहा है दबाव

0
281

acn18.com फरसवानी/ बियार समाज के 5 लोगों ने मिलकर फरसवानी गांव में मनमानी जारी रखी है और अपने हिसाब से एक दंपत्ति का सामाजिक बहिष्कार का फरमान निकाल दिया है। बेटी का विवाह दूसरी जगह करने का तर्क देते हुए पीड़ित परिवार से 10 हजार रुपए की मांग की जा रही है और उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने उरगा पुलिस थाना में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष चाहता है कि समाज के कथित ठेकेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

एकादशी सिंह और पत्नी कुंती बियार अपने परिजन के साथ मुर्गा पुलिस थाना पहुंचे और काफी समय से बनी हुई समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई। कोविड कालखंड में इस परिवार ने एक बेटी का विवाह दूसरे गांव में सम्पन्न कराया। तभी से बियार समाज के 5 लोग अपनी मनमानी कर रहे है। विवाहिता के नाना ने बताया कि विवाह का निर्णय बहुत पहले ले लिया गया था। इसलिए इस मामले में किसी को दखल नही देना चाहिए।

पूरे मामले में 5 लोगों के नाम सामने आए हैं जिसकी जानकारी उरगा पुलिस को दी गई है। एकादशी और कुंती बियार ने बताया कि काफी समय से उन्हें परेशान किया जा रहा है और गैरजरूरी ढंग से 10 हजार रुपए की मांग की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें गाव में नही रहने देने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित पक्ष के द्वारा इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और कहां गया है कि सामाजिक बहिष्कार की आड़ में स्वार्थ सिद्धि करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

मेरी कविताएं नामक काव्य संग्रह का हुआ विमोचन, जिलाधीश ने काव्य संग्रह की लेखिका को दी शुभकामनाएं

error: Content is protected !!