Home KORBA द्वारी प्राथमिक स्कूल का हाल बेहाल,छात्रों से कराया जा रहा काम ,शिक्षक...

द्वारी प्राथमिक स्कूल का हाल बेहाल,छात्रों से कराया जा रहा काम ,शिक्षक भी नहीं आते समय पर

0
183

acn18.com कोरबा/ कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी स्कूलों का हाल काफी बेहाल है। शिक्षकों की मनामनी के साथ ही प्रबंधन की उदासीनता के चलते छात्रों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। करतला विकासखंड के ग्राम द्वारी में संचाजित प्राथमिक स्कूल में बच्चों से काम कराया जा रहा है। सफाई कर्मचारी की मौजूदगी की बावजूद छात्रों को बाथरुम साफ करना पड़ रहा है। सब जानने के बाद भी शिक्षक मौन बने बैठे है।

vlcsnap 2023 03 02 11h12m58s106

करतला विकासखंड के ग्राम द्वारी में संचालित शासकीय प्राथमिक स्कूल की दशा कितनी खराब हो गई है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि जिन छात्रों को पढ़ाई करनी चाहिए वे स्कूल का काम करते है। जिन हाथों में काॅपी और किताब होनी चाहिए उन हाथों में टाॅयलेट ब्रश है। स्कूल में सफाईकर्मी पदस्थ है लेकिन उसके द्वारा बच्चों से काम कराया जा रहा है। इतना ही नहीं यहां शिक्षकों की भी मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते जिससे छात्रों का अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में जब हमने स्कूल के वरीष्ठ शिक्षक से बात की तब उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही।

WhatsApp Image 2023 03 02 at 10.40.14 AM

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूलों में अक्सर इस तरह की दृश्य देखने को मिल जाएंगे जहां शिक्षक मनमानी करते हैं जिसका खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ता है। ऐसे स्कूलों की नियमित रुप से माॅनिटरिंग नहीं होती यही वजह है,कि पढ़ाई करने के बजाए छात्रों को काम करना पड़ रहा है।

vlcsnap 2023 03 02 11h12m14s529

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने की मुलाकात