spot_img

पर्यावरण बचाने बेहतरीन पहल:विनय जांगिड़ ने चलाया ‘हर घर थैला अभियान’, कई घरों तक पहुंचाए कपड़े से बने थैले

Must Read

acn18.com महासमुंद/ पर्यावरण प्रदूषित होने के चलते आज के समय में लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये किसी से छिपा नहीं है। इस क्षेत्र में कई लोग काम भी काम कर रहे हैं। ऐसे ही एक युवा हैं विनय जांगिड़, जो इस क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

विनय बुधवार को महासमुंद जिले के बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पर्यावरण के संबंध में कई लोगों से बात की और बताया कि पर्यावरण को बचाना कितना जरूरी है। विनय भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हुए हैं। इस वजह से उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की है।

विनय निगरानी समूह क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार (CAMPA) के सदस्य के रूप में कार्यभार संभल रहे हैं। खास बात यह है कि विनय इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी कर रहे हैं

वहीं जब देश में धड़ल्ले से प्लास्टिक थैली बेची जा रही है। उस दौर में विनय ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की और ‘हर घर थैला अभियान’ चलाया। हालांकि विनय के लिए सब कुछ इतना आसान भी नहीं था। विनय ने यहां बताया कि यदि हम मन से कोई चीज को ठान लें तो अवश्य पूरा कर सकते हैं। इसी अवधारणा से मैं सफल हुआ।

उन्होंने बताया कि मैंने अपने युवा साथियों की मदद से मध्यप्रदेश की सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के हजारों घरों तक कपड़े के बने थैले पहुंचाये हैं। ना केवल अपने हाथों से थैले पहुंचाएं। इसके साथ ही लोगों जागरूक भी किया कि पर्यावरण बचाना कितना जरूरी है। साथ ही पर्यावरण बचाने में हमारी क्या भूमिका हो सकती है। इसके लिए भी लगातार हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -