spot_img

भाजपा के चक्काजाम से बाधित रहा आवागमन,नक्सल घटनाओं के विरोध में गौमाता चौराहे पर प्रदर्शन…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा /नक्सली हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट के लिए को लेकर विरोध तेज हो गया है। भाजपा कोरबा नगर मंडल ने गौ माता चौराहे पर चक्का जाम करने के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साफ तौर पर कहा गया कि परोक्ष संरक्षण में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के आवाहन पर सभी क्षेत्रों में इस तरह के प्रदर्शन एक साथ किए गए। कोरबा चंपा मार्ग पर गौ माता चौराहे पर नगर मंडल के द्वारा चक्का जाम का कार्यक्रम किया गया। पूरे रास्ते में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ पूरे 2 घंटे के लिए प्रदर्शन किया इस दौरान कोरबा चांपा नेशनल हाईवे 49b पर आवाजाही बाधित रही। दोनों दिशाओं में वाहनों की लाइन देखी गई प्रदर्शन के अंतर्गत पूर्व महापौर जोगेश लांबा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक चावलानी और जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपनी बात रखी। भाजपा नेताओं ने बताया कि नक्सली हिंसा हाल के वर्षों में बड़े हैं और चुनाव से ठीक पहले हमारे कार्यकर्ताओं को निशाने पर लिया जा रहा है।

शाम 4:00 बजे यह प्रदर्शन समाप्त हुआ और तब कहीं जाकर इस रास्ते पर आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो सके प्रदर्शन को सफल बनाने में नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका सुनिश्चित की।

भाजपा का आरोप- सरकार के संरक्षण में हो रही नक्सली घटनाएं , 78 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने किया प्रदर्शन…देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -