जिला अस्पताल के बाहरी हिस्से का नवीनीकरण,नगर निगम के माध्यम से हो रहा कामकाज

0
117

acn18.com कोरबा/ मेडिकल कालेज से सम्बद्ध होकर संचालित हो रहे कोरबा के जिला अस्पताल के बाहरी हिस्से का कलेवर बदला जा रहा है। इसी के साथ भीतरी संरचना को भी व्यवस्थित करने की कोशिश जारी है। यह सब होने से यहां आने वाले मरीजों और परिजनों को एक बेहतर एहसास होगा। ऐसे सभी कार्यों के लिए समयबद्ध कार्यक्रम बनाया गया है।

vlcsnap 2023 02 05 17h23m51s887

अविभाजित मध्यप्रदेश के समय कोरबा में  सौ शैय्या बिस्तर क्षमता के अस्पताल का निर्माण किया गया था। कालांतर में वर्ष 1998 में कोरबा को स्वतंत्र राजस्व जिला घोषित करने पर यह भवन जिला अस्पताल बन गया। उस समय कुछ सुधार और विस्तार कार्य किया गया। वर्तमान में यह अस्पताल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होकर चल रहा है इसलिए यहां पर कई जरूरतें बढ़ गई हैं और इसी उद्देश्य से बाहरी साजो सज्जा को बेहतर किया जा रहा है।

vlcsnap 2023 02 05 17h24m38s306

इसके अलावा अस्पताल भवन के भीतर की सुविधा को और बेहतर करने पर ध्यान दिया गया है। यहां पर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुखद अनुभूति हो सके।

vlcsnap 2023 02 05 17h23m34s764

इन सभी कार्यों की पूर्ति के लिए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक फंड मुहैया कराया गया है। इन के माध्यम से यहां पर आवश्यक संजय जा रहे कार्यों को गति देने का काम नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। याद रहे 2 वर्ष पहले भारत सरकार की ओर से कोरबा में मेडिकल कॉलेज को अनुमति दी गई थी। उसके बाद आगे के काम किए गए। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की नियुक्ति करने के साथ उनकी सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में मरीजों को दिया जा रहा है।

हसदेव शाखा नहर में मिला पुरुष का शव,पानी के सम्पर्क में आने से हुआ विकृत