मालवाहक वाहन ने मकान को मारी ठोकर, घर की दीवार हुई क्षतिग्रस्त ,टल गया बड़ा हादसा

0
111

acn18.com जांजगीर/ लापरवाह वाहन चालकों के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं जिससे जान और माल का नुकसान भी हो रहा है। जांजगीर जिले के ग्राम कुथूर में मुख्य सड़क से लगे एक मकान की दीवार को मालवाहक वाहन ने ठोकर मार दी। वाहन की ठोकर से दीवार टूट गई जिससे घर के भीतर सो रहा बालक बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है,कि चालक को झपकी आ गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ।

vlcsnap 2023 02 05 12h19m13s680

जांजगीर जिले के ग्राम कुथूर में मुख्य सड़क से लगे मकान में सो रहे बच्चे की जान बाल बाल बच गई। रायपुर से सामान लेकर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे मालवाहक वाहन ने मकान को ठोकर मार दी जिससे घर की दीवार टूट गई। गनिमत रही कि मकान के भीतर सो रहे बच्चे को कुछ नहीं हुआ। दीवार को ठोकर मारने से पहले मालवाहक ने एक पेड़ और जेसीबी मशीन से रगड़ खाई थी जिसके कारण उसकी गति में कमि आ गई थी। चालक ने बताया,कि उसे झपकी आ गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

vlcsnap 2023 02 05 12h19m20s383

सुबह सुबह हुए हादसे के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिती निर्मित हो गई थी। आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिती को सामान्य करने के प्रयास में जुट गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की नियुक्ति नव कार्यकारिणी घोषित, रश्मि सिंह कोरबा बनी जनरल सेक्रेटरी. देखिए सूची