spot_img

ट्रांसपोर्ट  नगर स्थित आधा दर्जन से अधिक गुमटीओ में लगी आग …देखें वीडियो

Must Read

Acn18.com कोरबा / ट्रांसपोर्ट  नगर में बीती रात आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई। आरबी पेट्रोल पंप के पास संचालित आधा दर्जन से अधिक गुमटियो में आग लग गई। आग लगने की मुख्य वजह क्या रही इस बात का पता नहीं चल सका है। हालांकि कहा जा रहा है,कि रात में कुछ अलाव ताप रहे था उसी के कारण यह घटना सामने आई है। आग लगने के कारण दुकान संचालकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।

- Advertisement -

सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर स्थित आरबी पेंट्रोल पंप के पास संचालित गुमटियो में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक दुकानों जलकर खाक हो गई। आग लगने की मुख्य वजह क्या रही इस बात का पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है,कि रात में कुछ लोग ठंड से बचने अलाव ताप रहे थे,जिनके जाने के बाद हवा के माध्यम से आग दुकान में लग गई। आग लगने के कारण संचालकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। रात करीब 12 बजे के बाद सामने आई इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही मौके पर पहुंची फिर दमकल वाहन को मौके पर बुलाया गया फिर आग पर काबू पाया गया।

इस घटना को लेकर हमने कुछ दुकान संचालकों से बात की तब उन्होंने बताया,कि अलाव के आग से यह घटना नहीं घटी है बल्की कुछ असमाजिक तत्वों की करस्तानी से यह सब कुछ हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से घटना की वास्तविकता की जांच की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -