spot_img

24 जनवरी का राशिफल:मीन राशि वालों को हो सकती है एक्स्ट्रा इनकम और वृश्चिक राशि वालों को उपलब्धियां मिलने के योग हैं

Must Read

24 जनवरी, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र वरियान नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिसके स्वामी कुबेर हैं। इसलिए आज नई शुरुआत के लिए मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। कर्क राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद घटना से होगी। वृश्चिक राशि वालों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। कुंभ राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। यह फैसले सकारात्मक ही रहेंगे। कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखें। उदासी और तनाव से मनोबल कमजोर हो सकता है। दूसरों की जिम्मेदारियां पूरी करने में रुकावटें आएंगी। अपनी क्षमता के अनुसार ही लोगों की मदद करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्टाफ का सहयोग मिलेगा। मन मुताबिक तरीके से काम बनते जाएंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। रुपए-पैसों के मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। ऑफिस में चल रही समस्या खत्म हो जाएगी।
लव- घर की देखभाल में जीवनसाथी और परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा। अपोजिट जेंडर वाले दोस्त से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- मशीनरी के इस्तेमाल करने या गाड़ी चलाते वक्त बहुत सावधानी रखें। जोखिम लेने से आपकी मुसीबत बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- सपने पूरे करने के लिए समय अनुकूल है। अपनी योग्यता और काम करने की ताकत पर भरोसा रखें। आपको परेशानियों का सॉल्यूशन मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
नेगेटिव- निजी कामों में व्यस्तता के कारण संबंधों को नजरअंदाज न करें। गैर जरूरी यात्रा और खर्चों पर रोक लगानी जरूरी है। किसी नापसंद इंसान के आने से घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता के चलते कार्यस्थल पर समय नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है।
लव- घर-परिवार को प्राथमिकता देने से घर का वातावरण मधुर रखेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। रेग्युलर जांच करवाएं और इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- जमीन-जायदाद संबंधी मामला अटका हुआ है, तो किसी खास इंसान की मदद से समाधान मिलने संभावना है। किसी खास इंसान से प्रभावित होने से आपकी विचारों में महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
नेगेटिव- बनते कामों में दिक्कतें आ सकती हैं। जिससे मन दुखी रहेगा। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें। व्हीकल या मशीनरी के इस्तेमाल में सावधानी रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में पार्टनरशिप की योजना बना रहे हैं तो गंभीरता से बनाएं। ये पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। साथ काम करने वालों से संबंध अच्छे बनाकर रखें। ऑफिस में आपका रुतबा बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। सबके साथ मनोरंजन और शॉपिंग की योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य- खासी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद घटना से होगी। आपको जिस सुकून की तलाश थी, वो हासिल होने वाला है। स्टूडेंट्स को आशा अनुरूप परिणाम मिलेंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को उम्मीद मिलेगी।
नेगेटिव- जल्दबाजी और भावुकता में लिए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। व्हीकल या घर के रखरखाव में खर्चे बढ़ेंगे। आर्थिक समस्याएं आएंगी। धैर्य से दिन बीताएं।
व्यवसाय- बिजनेस के कामकाज सामान्य रहेंगे। काम करने की व्यवस्था और तरीकों में सुधार की जरूरत है। सरकारी नौकरी वाले लोग गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। इंक्वायरी हो सकती है।
लव- परिवार वालों के साथ समय बीताने से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- महिलाओं को जोड़ों का दर्द या गायनिक समस्या हो सकती है। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- सुखद स्थिति बनी हुई है। हालातों को समझकर ही कोई कदम उठाएं। इससे अच्छे से अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे। प्रॉपर्टी या उससे जुड़ा रुका हुआ मामला सुलझ सकता है।
नेगेटिव- सरकारी काम को आलस्य के कारण अधूरा न छोड़ें। संतान या परिवार के किसी सदस्य की गलत बातों का पता चलने से चिंता बढ़ेगी, लेकिन समस्या को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- बिजनेस में कर्मचारियों के भरोसे रहने की बजाय अपनी मौजूदगी भी बनाए रखें। अपने बिजनेस की फाइलें और डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें। वरना कोई इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवारिक लोगों से पूरी मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों में किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य- थकान और निराशा रहेगी। मानसिक सुकून के लिए थोड़ा समय प्रकृति के साथ बीताएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- बिजी रूटीन रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कॉन्टैक्ट में रहेंगे। फाइनेंस संबंधी कामों को निपटाने की कोशिश करें। रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- खर्चों पर काबू रखें। थोड़ा समय सोच-विचार में लगाएं। जिद के कारण मामा पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं। समय के हिसाब से अपने बिहेवियर में बदलाव लाना भी जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में सारे फैसले आपको खुद ही लेने चाहिए। बाहरी इंसान पर भरोसा न करें। किसी की गलत सलाह नुकसानदायक हो सकती है। ऑफिस में किसी खास काम को पूरा कर पाएंगे।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण हल्की-फुल्की परेशानी रहेगी। फिक्र न करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आने-जाने से सुखद माहौल रहेगा। दोस्तों और परिवार वालों की ओर से चल रही चिंता का समाधान मिलेगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा मे सफलता मिलने के योग हैं।
नेगेटिव- किसी खास मुद्दे पर बातचीत करते वक्त नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। वरना छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। कोर्ट केस पर संपत्ति से जुड़ा विवाद मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- बिजनेस में रिस्क लेने से परहेज करें। इस समय लिए फैसलों में शुरुआत में दिक्कत आएंगी। जिसकी वजह से सोच के हिसाब से फायदा नहीं मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों के काम करने के तरीकों में सुधार होने के योग हैं।
लव- दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति न बनने दें। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- विशेष रूप से वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है। क्योंकि दुर्घटना या चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही चिंताओं से राहत मिल सकती हैं। उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। सकारात्मक सोच नई उपलब्धियों का निर्माण करेगी। युवाओं को पहली इनकम मिलने से खुशी रहेगी।
नेगेटिव- शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को संभालें। संतान की गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। भरोसेमंद दोस्त के साथ विचार विमर्श करने से समस्या का समाधान मिल जाएगा। शॉपिंग करते वक्त अपने सामर्थ्य का ध्यान रखें।
व्यवसाय- नई उपलब्धियां सामने आएंगी। जिससे बिजनेस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार की उलझनों के कारण समस्याएं रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों से मदद मिलती रहेगी।
लव- घर में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है। शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी के कारण खांसी-जुकाम और बुखार की समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज से जल्दी स्वस्थ होंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाने में आपका योगदान रहेगा। निजी फैसले लेने से पहले परिवार वालों या किसी नजदीकी दोस्त की सलाह जरूर लें। इससे उन्नति का नया रस्ता मिलेगा।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चे ज्यादा होने से चिंता बढ़ सकती है। व्हीकल या घर से संबंधित खरीदारी अभी न करें। आपकी ही जिद संबंधों में दूरियां ला सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। फोन से अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के लिए ईमानदार रहें। इससे रिश्ते मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- योगा और मेडिटेशन करें। कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करना खुशी देगा। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- कुछ समय आत्म चिंतन में बीताने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- ये समय सजग रहने का है। छोटी सी गलती समस्या की वजह बन सकती हैं। युवा लोग गलत संगति और गलत आदतों से दूरी रखें। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त किसी का मार्गदर्शन लेना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं सफल रहेंगी। निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। सरकारी नौकरी करने वालों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
लव- पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास रहेगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। खाने-पीने में बहुत संयम रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद परिवार को भी पूरा समय देंगे। अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में डील करने के लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- रूपए-पैसों के लेनदेन को स्थगित रखना जरूरी है। गलती हो सकती है। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान कर सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। सहज तरीके से काम पूरे करें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने से पहले जानकारी हासिल करें। बिजनेस डील फाइनल करते वक्त बहुत समझदारी और सूझबूझ की जरूरत है। दूरदराज की पार्टियों से संपर्क बनेंगे।
लव- जीवनसाथी की समस्या दूर करने में सहयोग देना जरूरी है। इससे रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- थकान के कारण सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। आराम करें और बदलते मौसम से खुद को बचाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी। दृढ़ निश्चय होकर काम करने से सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य महसूस करेंगे।
नेगेटिव- इस समय यात्रा से परेशानी होगी। इसलिए यात्रा की योजना न बनाएं। मौज मस्ती के साथ अपने कामों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कोई सरकारी काम रुका है, तो उसे पूरा करना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। एक्स्ट्रा इनकम शुरू हो सकती है। युवा वर्ग भी अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर चल रही। ऊहापोह खत्म होगी। आपका प्रभाव बना रहेगा।
लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए पारिवारिक से मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान और अस्त व्यस्त रूटीन को व्यवस्थित रखें। एसिडिटी और पेट में दर्द से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फ्लोरा मैक्स में फर्जी क्राइम ब्रांच और आईटी अफसर का कारनामा,तीन कर्मियों को उठाकर जंगल ले गए, मारपीट की, ढाई लाख लूटे.देखिए वीडियो.

Acn18.com/कोरबा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग मारपीट और लूटपाट की घटना में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी क्राइम...

More Articles Like This

- Advertisement -