spot_img

20 जनवरी का राशिफल:मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और कर्क राशि वालों के लिए हो सकता है तरक्की वाला दिन

Must Read

20 जनवरी, शुक्रवार को चंद्रमा मूल नक्षत्र में रहेगा और सूर्य उत्तराषाढ़ नक्षत्र में। वहीं, गुरु और शनि खुद की राशियों में रहेंगे। ग्रहों की ये स्थिति कई राशियों के लिए शुभ रहेगी। जिससे मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर की खबर मिलने के योग बनेंगे। कर्क राशि वालों के लिए तरक्की वाला दिन हो सकता है। इनके अलावा तुला और कुंभ राशि वालों को लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। सिंह और कन्या राशि वाले लोग भी परेशान हो सकते हैं। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष: कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में विश्वास बनाकर रखें, इससे मन में शांति रहेगी तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जल्दबाजी और लापरवाही में कोई भी काम करना नुकसान दे सकता है। दूसरों की बातों में आने की वजह अपने विचारों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता हैं। व्यर्थ की मौजमस्ती से ध्यान हटाकर अपने करियर के प्रति ध्यान दें।

व्यवसाय के प्रति बहुत ध्यान देने की जरूरत है। पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा तथा आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को बदलाव संबंधी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। परंतु कोई भी डिसीजन सोच-समझकर ही लें। शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी समस्या का हल निकाले। इससे घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। तथा वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

वृष: आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी कोई कार्य भी संभव हो सकता है। परिवारजनों अथवा मित्रों के साथ मनोरंजन में भी कुछ समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी कोई रुका हुआ कार्य हो सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ कुछ वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। परंतु आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। हालांकि आलस की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। युवाओं को व्यवसाय में किसी नए काम से संबंधित पहली पेमेंट आने की संभावना है। जिससे मन में खुशी रहेगी।

नौकरी पेशा व्यक्तियों को ट्रांसफर से संबंधित कोई सूचना मिलेगी जो आपके लिए भाग्य दायक सिद्ध होगी। लेकिन अपने कार्यों को नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करें। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके विवाहित जीवन में कलह उत्पन्न हो सकती है इस बात का ध्यान रखें। परिवार जनों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम अवश्य बनाएं। अगर कब्ज या बवासीर जैसी समस्या चल रही है तो उससे हल्के में ना लें। अपना उचित इलाज लेना आवश्यक है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1

मिथुन: व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज का दिन खुद के लिए व्यतीत करेंगे। हास-परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में भी रुचि रहेगी। आज आपका काम के प्रति एकाग्रता ना होने की वजह से अपने कार्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाएंगे। और मन में चंचलता बनी रहेगी। बेहतर होगा कि कोई भी कार्य अथवा योजना को स्थगित ही रखा जाए। इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम है।

व्यवसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परंतु फिर भी लापरवाही करना उचित नहीं है। अपनी कार्य प्रणाली तथा व्यवस्था में परिवर्तन करने से और अधिक सकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी। घर में उचित सामंजस्य और व्यवस्था बनाकर रखने में आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। ज्यादा गरिष्ठ और बादी वाली वस्तुओं का सेवन ना करें। घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी परेशानी उभर सकती हैं।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3

कर्क: ग्रह गोचर बहुत ही प्रभावशाली बना हुआ है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में आपको उचित सफलता मिलने की संभावना है। ईगो व गुस्से जैसे स्वभाव पर काबू रखें तथा इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें, तो ही अच्छा रहेगा। वरना इसी वजह से तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी भी सरकारी मामले को लापरवाही में ना लें। कारोबार से संबंधित कोई योजना बनी हुई है, तो उसे कार्य देने का सही समय है। साथ ही तरक्की के सुअवसर निश्चित हैं।

किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। अपने मार्केटिंग संबंधी सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। जीवन साथी के साथ कुछ मनमुटाव रहेगा, परंतु आप समझदारी के साथ परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर भागा-दौड़ी रहेगी। साथ ही आप भरपूर नींद न लेने की वजह से थकान महसूस करेंगे।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 9

सिंह: व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपने कार्य भी व्यवस्थित बने रहेंगे। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा के उत्तम परिणाम हासिल होंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी सूझबूझ से काम ले वरना किसी के साथ वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से कोर्ट कचहरी का चक्कर भी लगने की संभावना है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही खुद को व्यस्त रखें। कारोबारी कार्य नियत समय पर पूरे होते ही जाएंगे, साथ ही आय के साधनों में भी वृद्धि होगी।

इस समय किसी भी तरह का व्यवसायिक रिस्क लेने से भी परहेज करें। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों की तरफ से कुछ दबाव बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद बनाए रखने में पति-पत्नी का आपसी सहयोग होना बहुत जरूरी है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में मर्यादा और गरिमा बनाए रखें। घर में कुछ ना कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चलती रहेंगी। व्यवस्थित माहौल रखें तथा तुरंत ही इलाज लेने की भी जरूरत है।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 6

कन्या: घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है तो उसे वास्तु के अनुरूप कराएं, तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास और जोश आपकी कई समस्याओं का हल निकालने में सहायक रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में विचारों में संकीर्णता आने से घर के लोगों को परेशानी हो सकती है इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना अति आवश्यक है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर आज किसी भी तरह का रिस्क लेने से पहले उचित सोच-विचार कर लें और अपने कार्यो तथा योजनाओं को किसी से भी शेयर ना करें।

दूसरों का हस्तक्षेप आपके काम में रुकावट डाल सकता है। ऑफिशियल कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती हैं।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

तुला: आज कोई व्यक्तिगत समस्या हल होगी और उसकी वजह से आप अपने कार्यों के प्रति एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। स्थान परिवर्तन संबंधी भी कोई कार्य हो सकता है। अस्वस्थता की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु चिंता ना करें क्योंकि स्वास्थ्य का ठीक होना ज्यादा आवश्यक है। किसी प्रकार का भी तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। कार्यस्थल पर गति देने के लिए कुछ परिवर्तन लाना जरूरी है।

किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्य बनते जाएंगे। परंतु अभी आर्थिक स्थिति ज्यादा सुधरने वाली नहीं है। लेन-देन संबंधी कोई भी कार्यवाही आज ना करें। घर की सुख-शांति बनाए रखने में आपका योगदान बहुत जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब ना करें। ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से कमजोरी महसूस होगी। अतः सावधानी रखना अति आवश्यक है।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4

वृश्चिक: प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप भी हो सकता है। आपका भावुकता की बजाए प्रैक्टिकल सोच रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कहीं फंसा हुआ पैसा आज मिल सकता है। कभी-कभी आपका गुस्सा आपके बनते कामों को बिगाड़ देता है। बच्चों के लिए भी तकलीफ दायक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रयोग में लाएं।

बिजनेस संबंधित बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं। रुके कामों में गति आएगी तथा चीजें व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। परंतु सही समय पर सही निर्णय भी लेना जरूरी है। ऑफिशियल यात्रा करने से पहले उसकी लाभ-हानि पर जरूर विचार करें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे प्रेम माधुर्यपूर्ण बना रहेगा। तथा आपसी वार्तालाप से कई निर्णय भी होंगे। बीती हुई नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। क्योंकि इससे तनाव के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। मेडिटेशन पर अधिक ध्यान लगाएं।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 3

धनु: कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, जिसकी वजह से आपको मानसिक सुख तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस समय आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त हो जाएंगे। युवा वर्ग अपने फ्यूचर को लेकर गंभीर रहेंगे। कोई भी खास निर्णय लेते समय कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। और जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन ले। आर्थिक स्थिति अभी कुछ धीमी रहेगी।

बिजनेस संबंधी कोई भी खास कार्य करते समय जल्दबाजी ना करें, पहले उससे उसकी पूरी जानकारी हासिल कर ले। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में मुनाफा रहेगा। परंतु सभी महत्वपूर्ण निर्णय अपने सहयोगी को लेने दे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तबादले को लेकर कुछ कार्यवाही शुरू हो सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा परिवार में चल रहे वाद-विवाद को भी साथ बैठकर सुलझाने में सक्षम रहेंगे। लव पार्टनर के साथ झूठ बोलना संबंध खराब कर सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मनोबल में कुछ कमी महसूस करेंगे परंतु जल्दी ही आप इस स्थिति से उबर भी जाएंगे।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 2

मकर: आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरा योजना व प्रारूप बनाना आपके कार्यों में गलती होने से बचाएगा। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। साथ में किसी नए काम की पहली कमाई भी आने की संभावना है। किसी भी प्रकार की यात्रा करना या लोगों के साथ में मुलाकात करना स्थगित रखें, क्योंकि कोई लाभदायक नतीजे हासिल नहीं होंगे। भाइयों तथा मामा पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। व्यवसायिक तथा ऑफिशल गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित रहेंगी।

आपको कोई काम संबंधी अथॉरिटी भी प्राप्त हो सकती हैं। जिस पर मन लगाकर काम करने से और भी नए अनुबंध मिलने की संभावना है। ऑफिस में स्टाफ के बीच उचित तालमेल रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कमी रहेगी, जो कि दांपत्य जीवन के लिए उचित नहीं है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। खांसी-जुकाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। संयमित खान-पान और दिनचर्या रखें।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

कुंभ: आज दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे। घर में संबंधियों का आगमन होगा और उपहारों का आपसी आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। समय अनुसार स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। आप में जिद आ जाना तथा अपनी ही किसी बात पर अड़ जाना आपसी संबंधों में कड़वाहट ला सकता है। इस समय रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन को स्थगित ही रखे तो उचित है। व्यवसायिक कार्यों में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे इसलिए बहुत एकाग्रता के साथ काम के प्रति निर्णय लें और कार्य करें।

पारिवारिक व्यक्तियों की सलाह भी आपको उचित रास्ता दिखा सकती है। बैंक संबंधी कार्यों को तुरंत निपटाए। वैवाहिक संबंधों में घर की समस्या को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। प्रेमी-प्रेमिका भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। ज्यादा गुस्सा करने और तनाव लेने से परहेज करें। क्योंकि इसकी वजह से आपकी हारमोंस संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मेडिटेशन, योगा आदि को रेगुलर करते रहे।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6

मीन: आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपको कई तरह की जानकारियां भी मिलेंगी। कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति होगी। कोई ऐसा कार्य भी हो सकता है, जिसकी आपको काफी समय से प्रतीक्षा थी। अपने व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखे। किसी मित्र के साथ विचार विमर्श करना आपकी समस्याओं का हल निकाल सकता है। उधारी बिल्कुल ना करें।

व्यवसाय में इस समय वर्तमान कार्य में ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से नए कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी में परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होंगी। और मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे। घर में परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा, इससे आप को राहत मिलेगी। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की दिक्कतें महसूस होगी। मेडिटेशन करें और हल्का खानपान रखें।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फ्लोरा मैक्स में फर्जी क्राइम ब्रांच और आईटी अफसर का कारनामा,तीन कर्मियों को उठाकर जंगल ले गए, मारपीट की, ढाई लाख लूटे.देखिए वीडियो.

Acn18.com/कोरबा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग मारपीट और लूटपाट की घटना में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी क्राइम...

More Articles Like This

- Advertisement -