spot_img

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के काफिले का पायलटिंग वाहन पलटा, प्रधान आरक्षक की मौत, तीन गंभीर

Must Read

Acn18.com अंबिकापुर। एन एच 130 में देर रात प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आ रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का पायलेट वाहन गया। हादसे में एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। अरुण साव का काफिला बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहा था। रास्ते मे उदयपुर की नर्सरी के पास हादसा हुआ है।

- Advertisement -

20 जनवरी को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई है। तमाम बड़े नेता सरगुजा पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साल भी बिलासपुर से अम्बिकापुर के लिये रवाना हुये थे. लेकिन उदयपुर में सड़क किनारे पायलट वाहन पलट गया। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस वाले सवार थे।

प्रधान आरक्षक की मौत

इस दुर्घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद उम्र 55 साल की मौत हो गई है, वहीं रामदेव उम्र 44 साल को कंधे में चोट लगी है। प्रदीप उम्र 29 साल को हाथ पैर कमर में चोट है। अनिल पैकरा 32 साल को सीना, गला और कमर में चोट आई है।

रात 1 बजे की घटना

यह घटना करीब रात में 1 बजे हुई है. मौके पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे। इधर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एस डी ओ पी अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे भी अपने स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे। देर रात घायलों को अंबिकापुर भेजा गया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -