acn18.com कोरबा/युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर भाजपा जनता युवा मोर्चा द्वारा कोरबा शहर में यंग इंडिया रन का आयोजन किया गया। गौमाता चौक से आयोजित दौड़ प्रारंभ की गई,जो पुराना बस स्टैंड पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरष्कार से भी नवाजा गया।
स्वामी विवेकानंद को कौन नहीं जानता। युवाओं के प्रेरणास्त्रोत माने जाने वाले स्वामी विवेकानंद भारत देश के ख्याति दूर दूर तक पहुंचाई। हर साल उनकी जयंति धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल भी उनकी जयंती के मौके पर कई आयोजन हुए। भाजपा जनता युवा मोर्चा ने इस मौके पर यंग इंडिया रन का आयोजन किया। ईमलीडुग्गू स्थित गौमाता चौक से दौड़ की शुरुआत की गई,जो पुराना बस स्टैंड में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान दौड़ में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरष्कृत भी किया गया। इस दौरान मौके पर भाजपा के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे जिन्होंने स्वामी विवेकनंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
मनाई जा रही स्वामी विवेकानंद की जयंती ,यंग इंडिया रन का हुआ आयोजन ,विजेताओं को किया गया पृरष्कृत ….देखिए वीडियो pic.twitter.com/ZCdUMMRPp4
— acn18.com (@acn18news) January 12, 2023
स्वामी विवेकानंद जी,कि जयंति के मौके पर दिन भर कार्यक्रम का दौर चलता रहा। कई तरह के आयोजन कर देश के विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान को सराहा गया।