spot_img

4 जनवरी का राशिफल:धनु राशि वालों को धन लाभ के योग हैं, मकर और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा दिन

Must Read

4 जनवरी, बुधवार को शुभ और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। जिससे आज कर्क राशि के नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। तुला राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा। रुके काम फिर शुरू हो सकते हैं। धनु राशि वालों को धन लाभ होगा। प्रमोशन या फायदेमंद ट्रांसफर होने के भी योग बन रहे हैं। मकर और कुंभ राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। आपको कई तरह के अनुभव भी मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आप तनाव मुक्त होकर सभी क्षेत्र में अपना योगदान दे पाएंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे।
नेगेटिव- लेनदेन अथवा फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, वरना आपकी जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन सकती हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। खर्चों पर अंकुश रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के तबादले को लेकर समाचार मिल सकता है।
लव- परिवार जनों के आपसी तालमेल और सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें। इससे सेहत में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- व्यस्तम दिनचर्या में से कुछ समय अध्यात्म और धर्म कर्म संबंधी गतिविधियों मैं भी जरूर व्यतीत करें। इस कारण आप व्यवहार में बहुत सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- कोई काम मनोनुकूल ना होने से तनाव ना ले। धैर्य और सहनशीलता बनाकर रखना अति आवश्यक है। गुस्से और आवेश में आने की वजह से परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं पैतृक संपत्ति जैसे कार्य अभी स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में असमंजस और अनिर्णय की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा किसी अनुभवी से सलाह लें। साझेदारी के बिजनेस में पार्टनर की योजनाएं और काम करने के तरीके बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें।
लव- घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मनोरंजन आदि में समय व्यतीत करने से तनाव से राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है। गैस व कब्ज जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- कोई भीा काम करने से पहले मन की आवाज जरूर सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से लबरेज महसूस करेंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- मित्रों तथा मौज मस्ती में व्यस्त ना रहे। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपसी संबंधों पर पड़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर हो जाए।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित कर रखने से कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस के माहौल में राजनीति हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें।
लव- किसी भी परिवारिक समस्याओं को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, अवश्य ही समाधान निकलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- तनाव व चिंता की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस करेंगे। सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें तथा किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर जाए।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- समय बहुत ही अनुकूल है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्णरूप से एकाग्र चित्त होकर आगे बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे।
नेगेटिव- खुद पर भरोसा रखें। क्योंकि दूसरों पर आश्रित होने से धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामलों में अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। उचित व्यवस्था रखने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। संयम रखें। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- दांपत्य संबंध में प्रेम माधुर्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। शांति से मामलों को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- एलर्जी और इंफेक्शन जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में रहने का आपको अवसर मिल सकता है। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। क्योंकि सही समय पर अपने कार्यों को पूरा करने से सुकून महसूस करेंगे तथा व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। नुकसान से बचने के लिए धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत ही सूझबूझ से फैसले लेने की जरूरत है। किसी के साथ साझेदारी संबंधी काम न करें तो उचित रहेगा। नुकसान होने की संभावना बन रही है। गैरकानूनी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- अनियमित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी। देसी इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ विशेष संभावनाएं बना रही हैं। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं भ्रमण का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- कुछ समय खुद को समझने के लिए भी जरूर निकालें। कभी-कभी आपका विचलित और इमोशनल स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभाल कर रखें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरीपेशा लोग अपने कामों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
लव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। घर में सुख-शांति बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से अपने अंदर आत्म विश्वास व आत्म बल बढ़ता हुआ महसूस होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की बेहतरीन संभावना बनी हुई है।
नेगेटिव- पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में उलझकर अपने व्यक्तिगत कार्यों से समझौता ना करें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को ना करे। समय का उचित सदुपयोग करने से ही सफलता मिलती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको सफलता हासिल होगी तथा नए आर्डर भी प्राप्त होंगे। सरकारी सेवारत लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहे। आपकी बेहतरीन कार्य व्यवस्था से उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से परिवार में सुख-शांति व मधुर वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है। परंतु वास्तु संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। लेन-देन संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता और उदारता ना रखें। क्योंकि कोई अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी सगे संबंधी से भी कहासुनी हो सकती हैं। उधार संबंधी लेनदेन ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सभी निर्णय खुद ही ले। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। ध्यान रखिए, कि विवाहेत्तर प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- बढ़ती ठंड की वजह से जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम को नियमित रूप से करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- परिस्थितियां कुछ बेहतर हो रही है। कोई पेमेंट वगैरा रुकी हुई है तो तकाजा करने पर टुकड़ों में मिल सकती है। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक रहेगी।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें। कभी-कभी किसी खास विषय पर गहराई से जानने की इच्छा आपको अन्य लक्ष्य से भटका भी सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। परंतु जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या फायदेमंद ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- परिवार जनों के साथ मौज मस्ती मे सुखद समय व्यतीत होगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम से बचाव रखने के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। तथा कोई निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजना भी बनाएंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी होने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। शांति के लिए कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। पैतृक संबंधी कोई मसला चल रहा है, तो आज स्थगित कर दें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित आपके अधिकतर काम स्वतः ही बनते जाएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों का अभी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों से अवश्य संपर्क करे, आपका काम बन सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशियां आएंगी। तथा मित्रों के साथ मेल मिलाप भी प्रसन्नता देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ ज्यादा भीड़ भाड़ और पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी तथा परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक निखरेगा। आज आपका कोई असंभव कार्य भी बनने वाला है।
नेगेटिव- आपसी गलतफहमियों को समय रहते सुलझा ले, इससे संबंधों में मधुरता आएगी। व्यर्थ के खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग कोई किसी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें।
व्यवसाय- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफादायक स्थितियां रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कामों में आपके फैसले फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
लव- वैवाहिक रिश्ते मधुर रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन व एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा।पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। समय का सम्मान करें, तो समय भी आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बनाएगा।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। आपसी संबंधों के बीच और मनमुटाव जैसी स्थिति ना पनपने दें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सरकारी मामलों में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। जिसका असर ऑफिस की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम व गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत अधिक परहेज करना तथा मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पावर प्लांट के बाथरूम में मिला कोबरा,जहरीले सर्प को देख बाथरूम गई महिला की निकली चीख

Acn18.com/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के केटीपीएस प्लांट के एक बाथरूम में महिला कर्मचारी जब गई तो उसे अंदर...

More Articles Like This

- Advertisement -