spot_img

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को कोरबा में ,भाजपा ने प्रारंभ कर दी तैयारी

Must Read

acn18.com कोरबा /केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को कोरबा आ रहे हैं. यह जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है. गेवरा हाउस में बीती शाम देर तक पार्टी पदाधिकारियों की बैठक चली जिसमें कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारी को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ की उर्जा धानी कही जाने वाली कोरबा नगरी 7 जनवरी को खास होने जा रही है. भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को कोरबा पहुंच रहे हैं. श्री शाह कोरबा में आमसभा के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री के कोरबा आगमन की जानकारी मिलते ही भाजपा के पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं. शुक्रवार की शाम गेवरा हाउस गेवरा में रायपुर और बिलासपुर से आए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कोरबा जिले के पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर चर्चा किया.इस बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि प्रदेश पदाधिकारी अब निरंतर कोरबा प्रवास पर रहेंगे और प्रयास होगा कि केंद्रीय गृहमंत्री के कोरबा प्रवास को ऐतिहासिक बना दिया जाए.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी भी प्रारंभ कर दी है. भाजपा के सूत्र बताते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 2 सीटें बस्तर और कोरबा को कांग्रेस पार्टी ने जीती थी शेष 9 सीटें भाजपा को मिली थी. इन्हीं कोरबा और बस्तर की सीटों को लेकर भाजपा काफी संजीदा है. इस संजीदगी के कारण ही केंद्रीय गृहमंत्री और संगठन को गतिमान करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अमित शाह कोरबा पहुंच रहे हैं. यहां वे न केवल आम लोगों से सभा के जरिए मुखातिब होंगे बल्कि भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी विजयश्री प्राप्त करने का हुनर सिखाएंगे

मृतक के साथ समय गुजारते रहे मरीज ,पाषाण हृदय अस्पताल कर्मियों ने नहीं डाला कपड़ा

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -