spot_img

झपकी लगने से ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट:बाल-बाल बचे, जलती कार की खिड़की तोड़ बाहर निकले; मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे

Must Read

acn18.com रुड़की /25 साल के क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह 5.30 बजे रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वह कार से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर उनकी मर्सडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई और वह पलट गई।

- Advertisement -

उत्तराखंड DG अशोक कुमार के मुताबिक, पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे। एक्सीडेंट के समय पंत कार में अकेले थे। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

डॉक्टर बोले- सीट बेल्ट पहने होते तो कार में झुलस सकते थे
पंत को हादसे के बाद एंबुलेंस से पहले इलाज के लिए रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि एमआरई के बाद ही पता चलेगा कि उनके घुटने में कौन सी हड्‌डी टूटी है। पंत को ऑपरेशन की जरूरत भी पड़ सकती है। उसके बाद ही उनके करियर का पता चलेगा।

डॉ. नागर ने आगे बताया कि वह अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए जा रहे थे। पंत सीट बेल्ट नहीं पहने थे। इसलिए वे सुरक्षित बाहर आ गए। अगर वे सीट बेल्ट पहने होते तो कार में आग लगने के बाद वह झुलस सकते थे।

फोटोज में देखिए कितना भयानक था हादसा…

हादसे के बाद कार में आग लग गई।
हादसे के बाद कार में आग लग गई।
हादसे के बाद कार पूरी तरह जल गई।
हादसे के बाद कार पूरी तरह जल गई।
पुलिस के मुताबिक, कार रेलिंग से टकराने के बाद करीब 5 फीट उछल गई।
पुलिस के मुताबिक, कार रेलिंग से टकराने के बाद करीब 5 फीट उछल गई।
एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
पंत को आंख के पास भी चोटें आई हैं।
पंत को आंख के पास भी चोटें आई हैं।
उनकी पीठ पर भी गहरी चोटें आई हैं।
उनकी पीठ पर भी गहरी चोटें आई हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर है।
डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर है।
फिलहाल पंत का इलाज जारी है।
फिलहाल पंत का इलाज जारी है।
एक्सीडेंट में पंत की कार पूरी तरह झुलस गई।
एक्सीडेंट में पंत की कार पूरी तरह झुलस गई।
डॉक्टरों के मुताबिक पंत सीट बेल्ट पहनते, तो वे भी झुलस सकते थे।
डॉक्टरों के मुताबिक पंत सीट बेल्ट पहनते, तो वे भी झुलस सकते थे।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार हुए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -