spot_img

29 दिसंबर का राशिफल:सिंह राशि वालों को सितारों का साथ और मीन राशि वालों को उपलब्धि मिलने के योग हैं

Must Read

29 दिसंबर, गुरुवार को नई योजनाओं पर काम करने के लिए मेष राशि वालों का दिन अच्छा है। मिथुन राशि वालों के बिजनेस के रुके काम सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सिंह राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मकर राशि वालों का मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है। मीन राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है। प्रॉपर्टी में भी फायदेमंद डील हो सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन बहुत अनुकूल है। रुका हुआ निजी काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने के लिए की गई कोशिशों में सार्थकता मिलेगी।
नेगेटिव- आपके लापरवाही और आलस जैसे अवगुण आपकी तरक्की में रुकावट का कारण बन सकते हैं। अपने इन अवगुण पर रोक लगाने से आपका व्यक्तित्व और अधिक निखरेगा। फालतू विवादों से दूर ही रहें। सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति जरूर रखें।
व्यवसाय- जॉब और बिजनेस के कामों में किए गए बदलाव आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। सरकारी मामलों में भी फायदा होगा। ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता अनिवार्य है। वरना आप किसी मुश्किल में भी पड़ सकते हैं।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मुलाकात होने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होने से प्रसन्नता रहेगी। आपसी बातचीत से कई जानकारियां मिलेंगी युवा वर्ग अपनी प्रतिभा को पहचाने। पूरी ऊर्जा के साथ अपने भविष्य संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों से सावधान रहें, क्योंकि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा ना करना ही बेहतर है। किसी भी निर्णय को लेने में ज्यादा सोच-विचार करने में समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर दिक्कतें बनी रहेंगी। स्टाफ की तरफ से भी असंतोष रहेगा। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। शांति और धैर्य से वातावरण को सामान्य करने का प्रयास करें। ऑफिस के काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
लव- परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंध भी भावुकता प्रधान रहेंगे।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं। ज्यादा पोलूशन और भीड़ भरे स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आज अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। कुछ समय बच्चों के साथ में व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। कोई रुका हुआ सरकारी मामला किसी अधिकारी की मदद से हल करने की कोशिश करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपकी आलोचना या निंदा करेंगे। परंतु चिंता ना करें आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। बैंकिंग कार्यों को करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कोई गलती होने की आशंका है।
व्यवसाय- बिजनेस का कोई काम रुका हुआ है, तो उसे सुलझाने के लिए समय अच्छा है। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। ऑफिस के माहौल में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। सचेत रहें। किसी की बात पर आंख बंदकर के भरोसा न करें।
लव- दांपत्य संबंधों में सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। परंतु आपस में बैठकर बातचीत द्वारा समस्या सुलझ भी जाएगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सावधान रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। तथा आपके व्यक्तित्व की सराहना भी होगी। आप जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे।
नेगेटिव- बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा रोक-टोक करने से उनका मनोबल कमजोर पड़ेगा। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आपके कार्यों में कुछ गड़बड़ हो सकती हैं। धैर्य और शांति बनाकर रखें। सुकून पाने के लिए अध्यात्म का सहारा लें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित मंद पड़ी हुई गतिविधियां पुनः जागृत होंगी, जिससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। प्रॉपर्टी की सेल-परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। कामकाजी महिलाओं को घर तथा प्रोफेशन के बीच तालमेल रखने में कुछ दिक्कत आएगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की दिक्कत से राहत पाने के लिए अपने खान-पान को व्यवस्थित करना ज्यादा जरूरी है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। आयुर्वेदिक इलाज भी बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में उचित समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य आज हल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय में चल रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में तनाव में ना आए, बल्कि समाधान ढूंढने की कोशिश करें। युवाओं को किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से करियर संबंधी कार्य में दिक्कतें आएंगी।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। साथ ही अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों से भी उचित लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को सावधानी से करें।
लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर ना होने दें। प्रेम संबंध में भी किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आज कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट्स वगैराह भी ठीक आएंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होगी। सिर्फ भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करें। कर्म प्रधान होने से स्वतः ही भाग्य प्रबल हो जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर कुछ गलती होने की स्थिति बन रही है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें। व्यक्तिगत गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। जबकि बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आलस और लापरवाही बिल्कुल ना करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। अपने कामों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।
लव- परिवार जनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और साथ साथ व्यतीत करने के लिए जरूर निकालें। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं। लापरवाही ना करें। आयुर्वेद पर विश्वास रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा और योग्यता को पहचाने। समय अनुकूल है सिर्फ उसका सही सदुपयोग करने की जरूरत है। कुछ समय बागवानी और प्रकृति के समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। किसी समारोह वादी में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों की मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। वरना घर में किसी बात को लेकर माहौल बिगड़ सकता है। युवा लोग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। तनाव से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उचित समय आने पर समस्याएं हल भी हो जाएंगी। नौकरी में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने खास कार्यों की उचित रूपरेखा बना ले। इससे अस्त-व्यस्त बनी हुई दिनचर्या मे कुछ सुधार आएगा। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपकी हर काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- इस समय नजदीकी संबंधियों के साथ गलतफहमिओं की वजह से कुछ दूरियां आने जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। रिश्तों को संभालकर रखें। सुकून पाने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित संपर्कों को मजबूत करें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। इस समय भविष्य संबंधी किसी भी योजना पर निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। जिससे घर में भी सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना बने। डायबिटिक लोग अपना उचित ध्यान रखें। अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- कुछ समय आत्मचिंतन तथा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल होगी। तथा अपनी जीवनशैली में भी सुधार आएगा। जरूरत पड़ने पर आपको अपने शुभचिंतकों से उचित मदद भी मिलेगी।
नेगेटिव- अपने अंदर परिपक्वता लाएं तथा जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। कोई सपना अधूरा रहने से मन कुछ उदास भी रहेगा। महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। अपने काम संबंधी गोपनीयता का पूरा ध्यान रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कारोबार में लाभदायक स्थितियां बनी रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।
स्वास्थ्य- कामकाज के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। स्त्रियों को जोड़ों में दर्द और स्त्री जनक रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। कुछ खास लोगों के साथ में मुलाकात होगी तथा विशेष मुद्दों पर वार्तालाप भी होगा जो कि सकारात्मक रहेगा। आज आप आराम करने और हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की स्थिति बनेगी। लेकिन गुस्से और आवेश में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं तथा ना ही नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से समाधान भी मिलेंगे।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक कार्यभार रहेगा। व्यर्थ की बातों में ना उलझकर अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है। ऑफिस में चल रही राजनीति जैसे माहौल से खुद को दूर रखें।
लव- पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बहुत अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। धैर्य बनाकर रखें। प्रेम संबंध मर्यादित और सुखद रहेंगे।
स्वास्थ्य- परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज दिनभर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप अपनी समझदारी द्वारा किसी समस्या का समाधान पाने में भी सक्षम रहेंगे। निकट संबंधियों के साथ भी समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा।
नेगेटिव- लेनदेन अथवा कोई खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही है तो बहुत ही सावधानी बरतें। जरा सी गलती नुकसान का कारण बनेगी। ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए थोड़ा झुकना भी पड़े, तो कोई हर्ज नहीं है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय संबंधी कोई निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती हैं। बहुत अधिक मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। ध्यान रखें कि मेहनत द्वारा ही भाग्य का निर्माण होगा। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। ऑफिस का माहौल संतोषजनक रहेगा।
लव- अपने किसी भी खास कार्य में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग लेने से आपसी प्रेम प्यार बढ़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों से दूर रहे तथा अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या तथा आदतों में सकारात्मक बदलाव आपको स्वस्थ और निरोगी रखेगा। योग अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही हैं। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी किसी खास कार्य को लेकर कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधी विफलता मिलने पर मायूसी रहेगी। गैर जरूरी खर्चों पर काबू पाएं और सेविंग पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित नई संभावनाएं सामने आएंगी। आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभदायक डील होने की संभावना है। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको दूर रखें। वरना आपके साथ धोखा हो जाएगा।
लव- अविवाहित लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आएगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध आपके लिए मुसीबत भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Acn18.com/कोरबा में शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -