spot_img

28 दिसंबर का राशिफल:अच्छी खबर से होगी कर्क राशि वालों के दिन की शुरुआत, तुला राशि वालों को मिल सकती है प्रमोशन की खबर

Must Read

28 दिसंबर, बुधवार को वृष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले तुला राशि के लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। मकर राशि वाले लोग नई शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में भी फायदे के मौके मिलेंगे। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में मनचाहा बदलाव हो सकता है। मेष राशि के सरकारी नौकरी करने वाले लोग विवादों से बचें, वरना मुसिबत में फंस सकते हैं। मिथुन राशि के लोग शेयर मार्केट में निवेश न करें। बिजनेस के फैसले लेने में एक्स्ट्रा सावधानी रखें।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला है। कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेगी। सिर्फ उचित मेहनत की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं हो पाएगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। बात-बात पर गुस्सा करना आपके बनते कार्यों में बाधा डाल सकता है। धैर्य और शांति बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी बिजनेस ज्यादा सफल रहेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी हो सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोग फालतू विवाद से बचें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी और भावनात्मक नज़दीकियां भी बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और चिंता का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कुछ समय आत्म मनन और एकांत में जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- आज दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से वार्तालाप बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें क्योंकि पेमेंट आदि रुक सकती है। दिन के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा जैसे कि स्थितियां हाथ से निकल रही है। परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग अवश्य दें।
व्यवसाय- भाग्यवर्धक समय है। इस समय कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा। ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।
लव- मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित समय व्यतीत होगा। मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत देगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। आपका आत्मविश्वास और अपने काम के प्रति समर्पण आपको सफलता प्रदान करेगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। स्फूर्ति और प्रसन्नता बने रहेंगे।
नेगेटिव- वाणी पर संयम रखने से घर में सुख शांति रहेगी। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। क्योंकि किसी के साथ वाद-विवाद होने के आसार बन रहे हैं। इस समय किसी यात्रा को करने से समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी नए कार्य संबंधी कोई भी निर्णय ना ले। क्योंकि एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में बदल सकता है। शेयर्स आदि जैसे कार्यों में भी पैसा ना लगाएं। नौकरी में अधिकारियों के साथ कुछ अनबन की स्थिति बन सकती है।
लव- परिवार जनों के साथ आनंद और आमोद-प्रमोद में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में समझौते जैसी स्थिति ना आने दें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। प्रयासरत आर्थिक मामलों में भी विजय मिलेगी। मित्रों अथवा सहयोगियों से फोन पर किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप के उचित रिजल्ट मिलेंगे। और आप अपनी किसी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे।
नेगेटिव- किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। साथ ही अपनी उपलब्धि की खुशी में लापरवाह होना भी उचित नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण सेविंग नहीं हो पाएगी।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है तो आज से संबंधित कोई उम्मीद नजर आएगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कागजी कार्यवाही को बहुत ही ध्यान पूर्वक करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से भी दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से बचना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सहयोग बना रहेगा। संपर्कों के माध्यम से नई-नई जानकारियां और संभावनाएं मिलेंगी। अपने मनपसंद और रुचि पूर्ण कार्यों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे में बढ़ेंगे जिस वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। युवाओं के मन में कुछ नकारात्मक विचार उन्हें विचलित कर सकते हैं। जिससे स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन भी रह सकता है। संभव हो तो किसी भी तरह की आवाजाही ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधित किसी भी नई योजना पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही अत्यधिक कार्य का बोझ रहेगा। प्रतिस्पर्धा में आप विजयी रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव आ सकता है। लेकिन पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। थकान की वजह से पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों के साथ घर की सुख सुविधा संबंधी गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे। जिसमें उचित सफलता भी मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त काम का बोझ ना ले। वरना आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह जाएंगे। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति भी बन रही है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- अन्य कारणों से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी फोन और संपर्कों के माध्यम से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में फाइलें और पेपर वर्क पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। जिसका असर घर की सुख शांति और व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर की कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- आज आपका मन फालतू की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने कार्यों पर केंद्रित रहेगा। और आपकी योजनाएं कार्य रूप में परिणित होंगी। नजदीकी संबंधों की मदद से आपको कोई खास निर्णय लेने में सुविधा होगी। दिन सुखद व्यतीत होगा।
नेगेटिव- दुनियादारी के मामले में आप सामंजस्य बिठाने में दिक्कत महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल मिलाप ना करें। कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। अपने व्यवहार को संयमित रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों को बेहतर करने का अनुकूल समय है। फालतू बातों में ध्यान न देकर अपने काम से ही मतलब रखें। राजनैतिक मामलों से खुद को दूर रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए प्रमोशन की खबर आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहने से घर में आनंददायक माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए खुद का ध्यान रखना भी जरूरी है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- स्वजनों के साथ मेल मुलाकात होने से मन आनंदित रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में भी आपका ध्यान लगा रहेगा। अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको कोई डिसीजन लेने में सहायक रहेगी।
नेगेटिव- अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की भी जरूरत है। इसलिए व्यर्थ के घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ घूमने फिरने में समय व्यतीत करने में समय नष्ट ना करें। बजट से अधिक व्यय होने की वजह से तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। हालांकि काम की गति कुछ मंद रहेगी। धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-विचार कर ले। नौकरी में स्त्रियों को विशेष सफलता हासिल होगी।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। सावधान रहें क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लापरवाही की वजह से यूरिन संबंधी इंफेक्शन और सूजन जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। साफ सफाई का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- निर्धारित किए हुए कार्य यथा समय पूर्ण होते जाएंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा। और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को बहुत ही सावधानी से करें। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। परंतु किसी संबंधी की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। इससे सिर्फ आपका तनाव बढ़ने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों को लेकर कुछ ना कुछ समस्याएं रहेंगी। अपने प्रतिद्वंद्वियो की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। पार्टनरशिप करने का प्लान है, तो पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार कर लें। वर्किंग महिलाएं इस समय फायदे की स्थिति में रहेंगी।
लव- मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- आराम लेने में किसी भी तरह की कंजूसी ना करें। अत्यधिक मेहनत और तनाव का असर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। कुछ दिक्कतें रहेगी, परंतु आप अपने आत्म विश्वास द्वारा उनका समाधान भी ढूंढने में सक्षम रहेंगे। इनकम का कोई रुका हुआ स्त्रोत दोबारा गति में आने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखना जरूरी है। क्योंकि संबंध खराब होने से आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती हैं। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएंगी। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए भी समय बहुत ही अनुकूल है। परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष ज्यादा शेयर ना करें। सरकारी सेवारत लोग किसी लापरवाही की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव- पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से गैस, एसिडिटी की वजह से परेशान रहेंगे। नियमित प्राणायाम करें और मौसम के अनुकूल आहार लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- किसी गलत निर्णय की वजह से पछताना भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि कोई भी योजना या कार्य करते समय अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें। युवाओं का ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यप्रणाली या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ये बदलाव फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप की प्लानिंग है, तो उस पर अमल करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य संबंधी कोई मनोनुकूल परिवर्तन हो सकता है।
लव- घर परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपना सहयोग अवश्य दें। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं विशेष रुप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न होते जाएंगे। घर की सुख सुविधाओं संबंधी खरीददारी में भी परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आध्यात्मिकता की और भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपकी समस्या का हल निकाल लेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिक्कत आने पर मन में कुछ नकारात्मकता रह सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। किसी प्रभावशाली संपर्क के माध्यम से आप नया कार्य शुरू करने की भी प्लानिंग करेंगे, जो कि सकारात्मक रहेगी। ऑफिस में कुछ मतभेद उठ सकते हैं। बेहतर होगा कि वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़कर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें।
लव- बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। अस्त व्यस्त दिनचर्या और खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। हालांकि थोड़ी सी ही सावधानी आपको स्वस्थ और प्रफुल्लित रखेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Acn18.com/कोरबा में शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -