spot_img

खाटू श्याम महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन,मंदिर में दिखी विशेष आकृति, हुए अचंभित

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा के खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक महोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। काफी संख्या में भक्तों ने यहां पर उपस्थिति दर्ज कराई। कलाकारों ने शानदार गीत संगीत के साथ विशेष छाप छोड़ी। मंदिर दर्शन करने पर भक्तों को विशेष आकृति दिखाई दी जिस पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया।

- Advertisement -

कोरबा के श्याम भक्तों के द्वारा दो दशक पहले वार्ड क्रमांक 1 रामसागर पारा में श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। तब से लगातार वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी 5 दिन का प्रतिष्ठा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाहर से आए कलाकारों ने यहां भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। मोनिका मेहता ने बताया कि देश और दुनिया में कार्यक्रम देने के साथ उन्हें मंदिर दर्शन का मौका मिलता है। कोरबा के खाटू श्याम दरबार की अपनी अलग महिमा है और यह अत्यंत चमत्कारिक है।

श्याम मित्र मंडल कोरबा के अध्यक्ष राज कुमार मोदी ने बताया कि मंदिर निर्माण के समय गर्व गिरी में जो प्रतिमाएं विराजित की गई उन्हीं की प्रतिकृति निचले हिस्से पर उभरी है। यह हमारे लिए चमत्कार से कम नहीं है।

महाभारत के युद्ध में बर्बरीक का उल्लेख मिलता है जिनके बारे में कई तरह की जन श्रुति प्रचलित है। खाटू श्याम की पूजा अर्चना इसी रूप में लगातार की जा रही हैं।

अभाविप का 55 वां प्रांतीय अधिवेशन 31 दिसंबर से,सीएसईबी मैदान में किया गया भूमिपूजन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार हुए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -