spot_img

CAF जवान ने प्रधान आरक्षक की गोली मारकर की हत्या:दूसरे जवान पर भी चलाई गोली, आरोपी हिरासत में; भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात

Must Read

acn18.com कांकेर/कांकेर जिले के पीजी कॉलेज में CAF जवान ने अपनी इंसास राइफल से प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार अभी भी हथियार लेकर कमरे के अंदर मौजूद है। उसने दूसरे जवान बृजेश भारद्वाज पर भी 4 राउंड गोली चलाई, लेकिन वो इसमें बाल-बाल बच गया। घटना रविवार सुबह 8 बजकर 5 मिनट की है।

- Advertisement -
घटनास्थल पर पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची।
घटनास्थल पर पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची।

घटना की खबर लगते ही भारी संख्या में जवानों की तैनाती मौके पर की गई है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। सुरक्षा के लिए जवान बुलेटफ्रूफ जैकेट पहनकर तैनात हैं, क्योंकि आरोपी जवान को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है और उसके हाथ में हथियार होने के कारण वो फिर से किसी जवान पर हमला कर सकता है। साथी जवान ने बताया कि पुरुषोत्तम कुमार पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था, लेकिन उसकी वजह का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड का रहने वाला है।

घटनास्थल पर तैनात जवान।
घटनास्थल पर तैनात जवान।

आरोपी पुरुषोत्तम कुमार जिला जेल में पदस्थ CAF की 11वीं बटालियन सी कम्पनी का जवान है। लेकिन भानुप्रतापपुर उपचुनाव के समय उसकी ड्यूटी पीजी कॉलेज में लगाई गई थी। यहां वो स्ट्रॉन्ग रूम में जहां EVM रखे हुए हैं, वहां तैनात था। अन्य जवानों ने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, इसलिए छुट्टी की मांग कर रहा था। शनिवार रात में उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन जब उसने तबीयत खराब होने की बात कही, तो उसे मेजर ने छुट्टी दे दी और उसकी जगह जवान बृजेश भारद्वाज की ड्यूटी लगाई गई। लेकिन आज सुबह किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ और पुरुषोत्तम ने प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत और साथी जवान बृजेश भारद्वाज पर गोली चला दी। इसमें प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बृजेश की जान बाल-बाल बच गई।

आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार।
आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार।

फिलहाल प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजेगी। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान करीब 1 घंटे तक अपनी इंसास राइफल को लेकर बैठा रहा, उसकी काउंसलिंग करके उसे हिरासत में लिया गया।

एसपी शलभ सिन्हा ने ये भी बताया कि आरोपी जवान पुरुषोत्तम सिंह की रात में 12 से 2 बजे तक संत्री ड्यूटी थी, लेकिन उसने तबियत खराब होने की बात कही, तो मेजर सुरेन्द्र भगत ने उसकी ड्यूटी कैंसल कर दी थी। रविवार सुबह 8 बजे मेजर सुरेन्द्र भगत नहाकर कमरे में गए, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी जवान ने अपने ही मेजर पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद CAF और BSF के अन्य जवान भी पहुंचे, लेकिन आरोपी जवान के हाथ में राइफल होने के कारण कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी जवान को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली थाना ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है।

18 टन चोरी के कोयले के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ,चिरमिरी पुलिस ने की कार्रवाई ,कार्रवाई से कोल माफियाओं में मचा हड़कंप

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में पड़ा जीएसटी का छापा,कार्रवाई से मचा हड़कंप

Acn18.com/कोरबा में जीएसटी का छापा पड़ा है। चार वाहनों में आई टीम ने बुधवार की रात कोरबा मुख्य मार्केट...

More Articles Like This

- Advertisement -