acn18.com कोरबा/शहर में अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्रवाई का दौर निगम ने एक बार फिर से शुरु कर दिया है। निगम के वार्ड नंबर 16,वार्ड नंबर 25 के साथ ही एमपीनगर दशहरा मैदान मुख्य मार्ग के पास हुए अवैध निर्माण को निगम ने हटा दिया।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला निगम का बुलडोजर ,तीन स्थानों पर की गई कार्रवाई…देखिए वीडियो pic.twitter.com/cXPk5s8DUd
— acn18.com (@acn18news) December 22, 2022
बेजा कब्जा कर शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने के साथ ही जमीन को हथियाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दौर एक बार फिर से शुरु हो गया है। निगम के द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 16 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन के पास अवैध निर्माण कर लिया गया था उसे तोड़ने की कार्रवाई की गई। वार्ड नंबर 25 में भी बेजा कब्जा किया गया था उसे भी तोड़ा गया। इसके अलावा एमपी नगर दशहरा मैदान के पास एक दुकानदर द्वारा अपने ठेेले के पास निर्माण किया गया था उसे भी निगम की तोडूदस्ते ने हटा दिया।