spot_img

चीन में नया कोरोना वैरिएंट, 1 मरीज से 18 संक्रमित:आलू से बच्चों का बुखार उतार रही माएं, डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ा रहे मरीज

Must Read

acn18.com बीजिंग/चीन में कोरोना संक्रमण के हालात साल 2020 की याद दिला रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि यहां अस्पतालों के सभी बेड भरे हैं। मेडिकल स्टोर्स में दवाएं खत्म हो रही हैं। मरीज इलाज के लिए डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ाते देखे जा सकते हैं।

- Advertisement -

बीजिंग के सबसे बड़े श्मशान में 24 घंटे अंतिम संस्कार हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी वजह चीन में फैल रहा नया वैरिएंट हो सकता है। इसका नाम BA.5.2.1.7 है। साइंटिस्ट्स इसे BF.7 भी कह रहे हैं। चीन में जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद अचानक से बढ़े मामलों की वजह यही बताई जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ओमिक्रॉन का सबसे खतरनाक म्यूटेशन है।

दुनिया में 7 दिन में आए 35 लाख कोरोना केस
Worldometers.info के डेटा के मुताबिक, एक हफ्ते में दुनिया में कोरोना के 34 लाख 84 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं 9 हजार 928 लोगों की मौत हुई है। चीन में 7 दिन में 15 हजार 548 केस और 7 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स को आशंका है कि सही आंकड़ा छुपाया जा रहा है। मरीजों की संख्या कई गुना ज्यादा हो सकती है।

जापान, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में एक हफ्ते में सबसे ज्यादा केसेस आए हैं। इन देशों में मरीजों की संख्या 10 लाख 65 हजार, 4 लाख 61 हजार और 3 लाख 58 हजार है। भारत में 7 दिन में 1,081 मामले सामने आए हैं।

दुनिया की 12% आबादी चीन में है। इनमें से 60% लोग 3 महीने में कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।
दुनिया की 12% आबादी चीन में है। इनमें से 60% लोग 3 महीने में कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।

3 पॉइंट्स में जानें BF.7 वैरिएंट कितना खतरनाक…

1. BF.7 है ओमिक्रॉन का सबसे शक्तिशाली वैरिएंट
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन में फैल रहा BF.7 ओमिक्रॉन का सबसे शक्तिशाली वैरिएंट है। यह पहले संक्रमित हो चुके लोगों, फुली वैक्सीनेटेड लोगों या दोनों को ही बीमार बना रहा है। ये जल्दी ट्रांसफर होता है और लक्षण भी पुराने कोरोना वैरिएंट्स के मुकाबले जल्दी सामने आ जाते हैं।

2. एक मरीज 18 लोगों को संक्रमित करने में सक्षम
BF.7 का रिप्रोडक्शन नंबर (RO) 10-18.6 है। इसका मतलब कि इससे संक्रमित होने वाला एक मरीज औसतन 10 से 18.6 लोगों को एक बार में इन्फेक्ट करने में सक्षम है। आमतौर पर ओमिक्रॉन वैरिएंट का औसतन RO 5.08 पाया गया है। शायद यही वजह है कि चीन में कोरोना केसेस दिनों में नहीं, बल्कि घंटों में दोगुने हो रहे हैं।

3. कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए जानलेवा
BF.7 के लक्षणों में सर्दी-, खांसी, बुखार, गले में खराश, हरारत, उल्टी और डायरिया शामिल हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीजों के लिए यह घातक साबित हो सकता है। चूंकि चीन में सख्त प्रतिबंधों का पालन किया जा रहा था, इसलिए लोगों में वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी मजबूत हो ही नहीं पाई।

चीन में जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है।
चीन में जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है।

चीन के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स की 3 चेतावनियां…

1. 90 दिन में 60% चीनी संक्रमित होंगे
अमेरिकी साइंटिस्ट और महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने कोरोना पर बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 90 दिन में चीन की 60% आबादी और दुनिया के 10% लोग कोरोना से संक्रमित होंगे। करीब 10 लाख मौतों की आशंका है।

वहीं अमेरिका के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवेलुएशन (IHMI) ने अनुमान लगाया है कि चीन में अप्रैल की शुरुआत में कोरोना मामलों का पीक आएगा। उस समय तक मौतों की संख्या 3 लाख 22 हजार तक पहुंचने की आशंका है।

2. छुट्टियों के चलते जनवरी में दूसरी लहर आएगी
महामारी विशेषज्ञ वू जुनयू की मानें तो अभी चीन में संभावित तीन लहरों में से पहली लहर चल रही है। इसके बाद दूसरी लहर जनवरी माह के बीच आएगी। इस वक्त देश में एक हफ्ते का लूनर ईयर सेलिब्रेशन चलता है, जिससे लाखों लोग देश में आते-जाते हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

तीसरी लहर फरवरी के आखिर से मार्च के बीच आ सकती है। इस समय सभी लोग अपनी छुट्टियां मानकर वापस लौटते हैं। ऐसे में ज्यादा लोग इन्फेक्शन रिपोर्ट कर सकते हैं।

3. चीन में वैक्सीनेशन केवल 38%, बुजुर्गों में 10% ही
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में प्रोफेसर और इंटरनेशनल हेल्थ एडवाइजर डॉ. रामशंकर उपाध्याय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि चीन में अब तक वैक्सीनेशन 38% ही हुआ है। 65 की उम्र से अधिक के लोगों में ये 10% ही है। जीरो कोविड पॉलिसी के कारण लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम भी डेवलप नहीं हो पाया। ऐसे में अब लोगों के एक साथ बाहर निकलने के कारण वहां कोरोना विस्फोट तो होना ही था। हालांकि चीन का दावा है कि उसकी 90% आबादी फुली वैक्सीनेटेड है।

चीन में वैक्सीनेशन की रफ्तार कम है। लोगों को वैक्सीन पर भरोसा ही नहीं है।
चीन में वैक्सीनेशन की रफ्तार कम है। लोगों को वैक्सीन पर भरोसा ही नहीं है।

चीन के हालात देखते हुए भारत, अमेरिका भी अलर्ट

चीन के हालात देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया बुधवार को देश में COVID-19 की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि कोरोना के सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें, ताकि कोरोना के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

उधर, सोमवार को यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन नेड प्राइस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चीन में कोरोना के बढ़ते केसेस के पीछे नया म्यूटेशन है। उन्हें आशंका है कि चीन सरकार कोरोना मामलों और मौतों की सही संख्या नहीं बता रही है। यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात हो सकती है।

भारत में खतरा नहीं, क्योंकि वैक्सीनेशन के 3 राउंड हो चुके हैं
क्या भारत को भी खतरा है। इस सवाल पर डॉ. उपाध्याय ने बताया कि भारत जैसे देश को खतरा नहीं है, क्योंकि हमारे देश में वैक्सीनेशन के 3 राउंड हो चुके हैं। लोगों में इम्यूनिटी डेवलप हो चुकी है। कोरोना तो भारत में भी हर जगह होगा, लेकिन वह अब हम पर इसीलिए असर नहीं कर रहा। अब कोरोना का भारत में खतरा नहीं है।

चीन में विरोध के बाद हटाए गए प्रतिबंध

चीन में पिछले महीने लोगों ने कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन किए, जिसके बाद सरकार ने नियमों में ढील दी।
चीन में पिछले महीने लोगों ने कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन किए, जिसके बाद सरकार ने नियमों में ढील दी।

चीन में पिछले महीने लोग जीरो-कोविड पॉलिसी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। बीजिंग से शुरू हुए ये प्रदर्शन 13 से ज्यादा शहरों में फैल गए थे। पुलिस इन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज से लेकर लोगों को गिरफ्तार तक कर रही थी।

हफ्तों से जारी प्रदर्शन के बाद सरकार ने दो हफ्ते पहले कोविड प्रतिबंधों को कम करने का फैसला लिया था। ऐसे में लोगों को डर था कि संक्रमण और तेजी से फैलेगा। इसके चलते वे बड़ी संख्या में दवाएं खरीदकर घर में रख रहे थे। इनमें से ज्यादातर लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी।

गौठान के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का काम किया जा रहा है: ग्रामीण श्रीमती दिलमनी बाई

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला,निलंबित हुए छ.ग.पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा

Acn18.com/छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए छापी गई पुस्तकों को कबाड़ में बेचे जाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -