spot_img

घर के बाहर खड़ी बुलेट वाहन की चोरी ,सुबह सुबह लावारिस हालत में मिली वाहन ,दर्री थाना क्षेत्र में सामने आई घटना

Must Read

acn18.com दर्री /दर्री थाना क्षेत्र के साडा काॅलोनी से चोरी हुई बुलेट वाहन को सीएसईबी काॅलोनी में लावारिस हालत में पाया गया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर से वाहन की चोरी कर ली थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने वाहन की तलाश शुरु की और सीएसईबी काॅलोनी से उसे बरामद कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वाहन उसके मालिक के सुपूर्द कर दिया गया है।

- Advertisement -

ठंड बढ़ने के साथ ही कोरबा में चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। चोरों के हौंसले किस कदर बुलंद हो गए हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि उनके द्वारा घर के बाहर खड़ी वाहनों को भी नहीं बख्शा जा रहा। बीती रात दर्री थाना क्षेत्र के साडा काॅलोनी में एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसमें अज्ञात चोरों ने घर के बाहर अंागन में खड़ी बुलेट वाहन की चोरी कर ली। रात 12 बजे के बाद सामने आई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सुबह सुबह सीएसईबी काॅलोनी से बुलेट वाहन को लावारिस हालत में पाया चोरों ने वाहन से नंबर प्लेट उखाड़कर फेंक दिए थे।

वाहन के सकुशल मिल जाने से पुलिस और वाहन मालिक ने राहत की सांस ली है। वाहन को पुलिस थाना ले आई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुलेट को उसके मालिक के सुपूर्द कर दिया गया है।

अंंतर विभागीय परामर्शदात्री बैठक आयोजित , कलेक्टर ने समस्या के तत्काल निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नकली आईअी ऑफिसर बनकर ढाई लाख लूटे, सिविल लाइन पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

Acn18.com. पावर सिटी कोरबा की सिविल लाइन पुलिस ने दिनदहाड़े लूट के एक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार...

More Articles Like This

- Advertisement -