spot_img

सेमीफाइनल में टीम की हार से बौखलाए मोरक्को के फैंस, बेल्जियम-फ्रांस में हिंसा, देखें Video

Must Read

acn18.com /फीफा विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मोरक्को की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लगातार उलटफेर कर सभी को चौकाने वाली मोरक्को अचानक ही खिताब जीतने की दावेदार बन गई थी, लेकिन फ्रांस ने 2-0 से जीत हासिल कर मोरक्को का सपना तोड़ दिया। मोरक्को के फैंस टीम की पहली हार को पचा नहीं पाए। मोरक्को के फैंस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस और बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में जमकर उत्पात मचाया। मोरक्को के प्रशंसकों की ब्रसेल्स में पुलिस के साथ झड़प हुई।

- Advertisement -

मोरक्को के लगभग 100 प्रशंसकों ने ब्रसेल्स साउथ स्टेशन के पास पुलिस पर पटाखे और अन्य सामान फेंके। प्रशंसकों ने कचरे के थैलों और गत्ते के बक्सों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कई प्रशंसकों को हिरासत में भी लिया। हालांकि, इन झड़पों में किसी को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।

फ्रांस दूसरी टीम है, जो लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले ब्राजील 2002 में फाइनल में पहुंची थी और लगातार दो विश्व कप फाइनल खेलने वाली पहली टीम बनी थी। इस मैच में फ्रांस के लिए थियो हर्नांडेज ने पांचवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद रान्डल कोलो मुआनी ने 79वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

मैच के बाद, मोरक्को के कोच रेगरागुई ने कहा कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में मिली हार इस विश्व कप में उनकी टीम के शानदार प्रदर्शन को कम नहीं कर सकती। रेगरागुई ने कहा “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने यह दिखाया कि मोरक्को में फुटबॉल मौजूद है और हमारे पास महान समर्थक हैं। हमने इस विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। यह हार हमसे सब कुछ नहीं छीन सकती, जो हमने पहले हासिल किया।”

पहले भी हिंसा कर चुके हैं मोरक्को के समर्थक
मोरक्को के समर्थक इससे पहले भी बेल्जियम में हिंसा कर चुके हैं। फीफा विश्व कप के ग्रुप मैच में मोरक्को ने बेल्जियम को हराया था। इसके बाद ब्रसेल्स में दोनों टीमों के प्रसंशक भिड़ गए थे और काफी हिंसा हुई थी। अब यही हाल फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुआ है। यहां फ्रांस की जीत के बाद फैंस जश्न मना रहे थे, जिनकी भिड़ंत मोरक्को के फैंस के साथ हो गई। इसके बाद से पूरे फ्रांस में पुलिस बल तैनात है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -