spot_img

‘ढल गया दिन,हो गई शाम’ पर जवानों की परेड:’फाइटर्स’ में जोश भरने का नया तरीका, कदमताल का बेहतरीन VIDEO वायरल

Must Read

acn18.com कोंडागांव/‘ढल गया दिन, हो गई शाम’ सॉन्ग पर बस्तर के जवानों की परेड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि, गाना गाते हुए जवान कदम से कदम मिलाते परेड कर रहे हैं। बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात होने वाले जवानों में जोश भरने इस तरह का नया तरीका अपनाया जा रहा है। वीडियो छत्तीसगढ़ में बस्तर के कोंडागांव जिले के एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का है।

- Advertisement -

दरअसल, जिले के बोरगांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हर दिन नए भर्ती जवानों को ट्रेनिंग दी जाती है। वीडियो में जो जवान परेड करते दिख रहे हैं वे बस्तर फाइटर्स के हैं। जवानों को नक्सल मोर्चे पर तैनात करने के लिए फिजिकली और मेंटली फीट किया जा रहा है। प्रशिक्षित जवानों को ट्रेनर्स अब ‘ढल गया दिन, हो गई शाम’ गाना गाते हुए परेड करवाते हैं। जिससे जवानों का मनोरंजन भी हो और परेड भी करें।

परेड करते जवान।
परेड करते जवान।

जानिए क्या है बस्तर फाइटर्स?

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बस्तर, और बीजापुर इन सात जिलों में हाल ही में बस्तर फाइटर्स फोर्स का गठन किया गया है। इस फोर्स में हर जिले में 300-300 स्थानीय नौजवानों की भर्ती की गई है। जिन्हें अब ट्रेनिंग भी दी जा रही है। ये जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात रहेंगे। इस फोर्स का गठन करने का मुख्य उद्देश्य बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करना और अंदरूनी इलाके के आदिवासी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना है।

हर दिन होती है ट्रेनिंग।
हर दिन होती है ट्रेनिंग।

 

ट्रेनिंग के साथ मनोरंजन भी है जरूरी

दरअसल, नए भर्ती जवानों की ट्रेनिंग के साथ उनका मनोरंजन भी जरूरी है। जवानों को फिजिकल के साथ-साथ मेंटली भी पूरी तरह से मजबूत किया जाता है। ताकि नक्सल मोर्चे पर तैनात होने वाले जवान हर परिस्थितियों का सामना कर सकें। वहीं जवानों की ट्रेनिंग बहुत कठिन होती है, कहीं वे डिप्रेशन में न जाएं इसलिए समय-समय पर उनका मनोरंजन भी करवाया जाता है। जिससे उनका दिमागी संतुलन भी बना रहे।

महिलाओं के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन ,बीएमएस की महिला प्रकोष्ठ की पहल, बड़ी संख्या में महिलाएं रही मौजूद

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार हुए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -