spot_img

छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन:बारिश के बाद और लुढ़केगा पारा, मौसमी बीमारियां भी बढ़ीं.. जानिए क्या है आपके शहर का तापमान

Must Read

acn18.com गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)/छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग दिन में भी अलाव तापने को मजबूर हैं। वहीं गर्म कपड़े भी ठंड से लोगों को राहत नहीं दे पा रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 दिसंबर को प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

- Advertisement -

प्रदेश के दूसरे जिलों के साथ-साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायतों ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की है। हालांकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस हफ्ते जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया था, जिससे बच्चों को राहत है। 31 दिसंबर तक कोई भी कक्षा शाम के 4 बजे के बाद नहीं लगेगी।

ठंड में अलाव का सहारा।
ठंड में अलाव का सहारा।

सरगुजा में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस

सरगुजा में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री से ऊपर नहीं चढ़ पाया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री तक गया था। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान का असर अगले दो से तीन दिन तक रहने की संभावना है। नमी बढ़ने से बादलों का घनत्व बढ़ेगा और इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी कड़ाके की ठंड।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी कड़ाके की ठंड।

बलरामपुर में भी कड़ाके की ठंड

सरगुजा के मैनपाट के अलावा बलरामपुर जिले के कुसमी सामरीपाठ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के कारण पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आए। इधर ठंड बढ़ने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। बुधवार को पूरे दिन शुष्क हवाएं चलती रहीं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता हटते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

अधिकतर जगहों पर गिरा पारा।
अधिकतर जगहों पर गिरा पारा।

रायगढ़ में भी गिरा पारा

अंबिकापुर में पारा गिरने का असर रायगढ़ में भी पड़ने लगा है। शहर के तापमान में 5- 6 से डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। सुबह-सुबह कोहरा नजर आ रहा है। दोपहर में भी आद्रता के चलते ठंडक बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे ठंडक भगाने की कोशिश कर रहे हैं।

सुबह-सुबह छाने लगा घना कोहरा।
सुबह-सुबह छाने लगा घना कोहरा।

9 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के इन जिलों में इतना रहा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान- 27.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 12.8 डिग्री
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान- 28 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 10.8 डिग्री
  • पेंड्रा रोड- अधिकतम तापमान- 26.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 10 डिग्री
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान- 22.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 8.5 डिग्री
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान- 25.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 12.6 डिग्री
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान- 36.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 10 डिग्री
  • राजनांदगांव- अधिकतम तापमान- 29 डिग्री, न्यूनतम तापमान- 13.3 डिग्री
धूप सेंकते हुए लोग।
धूप सेंकते हुए लोग।

रायपुर में ऐसा रहा न्यूनतम तापमान

  • 4 दिसंबर- 16 डिग्री सेल्सियस
  • 5 दिसंबर- 15 डिग्री सेल्सियस
  • 6 दिसंबर- 14 डिग्री सेल्सियस
  • 7 दिसंबर- 14 डिग्री सेल्सियस
  • 8 दिसंबर- 13 डिग्री सेल्सियस
  • 9 दिसंबर- 12.8 डिग्री सेल्सियस
पड़ने लगी कड़ाके की ठंड।
पड़ने लगी कड़ाके की ठंड।

ठंड बढ़ने से बढ़ी बीमारी भी

ठंड के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खासतौर पर सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज ज्यादा हैं। छोटे बच्चे और बुर्जुगों की सेहत पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्व से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ग्रामीण अंचलों में पेड़-पौधों के कारण ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

मक्का, ज्वार, बाजरा और रागी को भोजन में करें शामिल

सर्दी की शुरुआत से खानपान में मक्का, ज्वार, बाजरा और रागी को शामिल करें। इनसे तैयार अलग-अलग तरह की डिश को खाना बेहतर विकल्प है। जैसे- दलिया, रोटी या डोसे। इनसे तैयार डिश वजन कंट्रोल करने और शरीर को गर्म रखने में मदद करती है।

ठंड में आपका खानपान हो खास

सर्दी के मौसम में अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो शरीर को गर्मी प्रदान करे। रूट वाली सब्जियां जैसे गाजर, शकरकंद, मूली, चुकंदर गर्म होती हैं। इनका सेवन जरूर करें। साथ ही ठंड के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां ताजी मिलती हैं। ये विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये बीमार होने के जोखिम को कम करने में मदद करती हैं।

सूखे मेवों का करें सेवन।
सूखे मेवों का करें सेवन।

सर्दियों में बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट जैसे ड्रायफ्रूट्स खाएं। सूखे मेवों के अलावा आप मूंगफली, कद्दू, सेम, अलसी और खरबूजे के बीज को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। ठंड के मौसम के फलों का सेवन करें। संतरा, नींबू और अमरूद आपके लिए फायदेमंद होंगे।

मसाले

काली मिर्च, मेथी, अजवाइन, अदरक, लहसुन, जीरा जैसी जड़ी-बूटियां और मसाले खांसी और फ्लू से लड़ने में मदद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार तुलसी शरीर को सभी श्वसन विकारों से लड़ने में मदद करती है और ये एक एंटीसेप्टिक और रोगाणुरोधी एजेंट भी है। हल्दी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। ये हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। लहसुन में एलिसिन होता है। इसमें इम्युनिटी बढ़ाने, जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। इन सबका सेवन करें।

इन मसालों का करें इस्तेमाल।
इन मसालों का करें इस्तेमाल।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सैलानियों का आना शुरू

बढ़ती ठंड के साथ ही पेंड्रा के लक्ष्मणधारा, दुर्गाधारा, झोझा जलप्रपात, बनझोरखा, सोनमुड़ा, धरमपानी, लखनघाट सहित अन्य इलाकों में पर्यटकों का आना शुरू हो चुका है। पेंड्रा शहरी क्षेत्र से भी कम तापमान दुर्गाधारा क्षेत्र में महसूस किया गया। इसके साथ ही कई स्कूलों में भी बच्चों को ठंड से बचाने के लिए धूप में बैठकर पढ़ाई कराई जा रही है।

गौकाष्ठ से बनी लकड़ियों का अलाव में इस्तेमाल

लोग गोबर से बनी लकड़ियों को जलाकर ठंड से बचने की जुगत कर रहे हैं। गोबर से बनी ये लकड़ियां आसानी से जल भी जाती हैं और प्रदूषण भी नहीं होता। इससे वनों का नुकसान भी नहीं होता है। इसकी कीमत 10 रुपए प्रति किलो है, जो लकड़ी की तुलना में बेहद सस्ती है, ऐसे में गौ काष्ठ की डिमांड लोगों के बीच काफी ज्यादा है।

अलाव तापते हुए लोग।
अलाव तापते हुए लोग।

गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़

इधर ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए ग्राहक दुकानों तक पहुंच रहे हैं। स्वेटर्स, मफलर, स्कार्फ, रजाईयां, कंबल की डिमांड बढ़ गई है। साथ ही हीटर, गीजर और ब्लोअर भी खूब बिक रहे हैं।

कोयला चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ,करीब चार टन चोरी का कोयला जप्त ,लाखों की लागत का है कोयला

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -