spot_img

कांग्रेस की हैट्रिक, सावित्री मंडावी ने 21171 वोटों से ब्रह्मानंद को हराया,बोलीं- क्षेत्र के विकास पर रहेगा फोकस

Must Read

acn18.com भानुप्रतापपुर/छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का जादू चला है। आदिवासी आरक्षण को लेकर तमाम विरोध के बावजूद कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। इस चुनाव में छाप छोड़ी पूर्व IPS और सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम ने। उन्होंने जोरदार टक्कर दी। खास बात यह है कि बाकी चार प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं।

- Advertisement -

पहले राउंड से ही कांग्रेस प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थीं। यह सिलसिला जो शुरू हुआ, वह आखिरी राउंड तक कायम ही रहा। इस चुनाव में सबसे ज्यादा दम सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने दिखाया। शुरू से माना जा रहा था कि मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन अकबर राम कोर्राम ने एक राउंड में ब्रह्मानंद को पछाड़ दिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बढ़त बनाई। फिर भी अंतर अकबर से कुछ ज्यादा नहीं रहा।

इस तरह बढ़ता गया जीत का सिलसिला

मतगणना राउंड सावित्री मंडावी (कांग्रेस) ब्रह्मानंद नेताम (भाजपा) अकबर राम कोर्राम (सर्व आदिवासी समाज समर्थित)
पहला 3397 1490 1196
दूसरा 2415 1488 2143
तीसरा 3780 1381 1657
चौथा 3732 1325 1635
पांचवां 2809 1433 2522
छठवां 3617 2703 464
सातवां 3306 2027 3032
आठवां 3604 2377 1331
नौवां 1554 3554 1247
10वां 3627 2119 1423
11वां 4031 3590 677
12वां 3164 2578 1559
13वां 3837 2084 841
14वां 4150 3420 810
15वां 3384 4012 646
16वां 3982 3486 684
17वां 3824 2225 288
18वां 3775 3153 1037
19वां 1297 1084 179
कुल वोट 65327  44229 23371

छठवें राउंड के बाद ही कांग्रेस में शुरू हो गया जश्न
भाजपा उम्मीदवार के लगातार पीछे चलने के चलते कार्यकर्ताओं का भी जोश ठंडा हो गया। छठवें राउंड के बाद ही उन्होंने लौटना शुरू कर दिया था। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के खेमे में ढोल और पटाखों के साथ जश्न का माहौल अंगड़ाई ले रहा था। इसका नजारा दिखना शुरू भी हो गया था। आठवें राउंड के समाप्त होने के बाद ही पटाखे चलने लगे। कार्यकर्ताओं के इस जोश में पीसीसी चीफ मरकाम भी शामिल हुए। वहीं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने डांस करना शुरू कर दिया।


पहली बार कांग्रेस की हैट्रिक
दरअसल, साल 1962 में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट वजूद में आई थी।  इसके बाद से 13 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से कांग्रेस ने छह बार जीत दर्ज की है। हालांकि 1985 से कांग्रेस के साथ भाजपा भी मैदान में हैं। दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने लगातार दो बार तो जीत दर्ज की है, लेकिन हैट्रिक कोई नहीं लगा सका था। कांग्रेस इस रिकार्ड को तोड़ने का दावा किया और तीसरी बार भानुप्रतापपुर सीट अपने नाम कर ली।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव सावित्री जीत गईं:बीजेपी के ब्रह्मानंद को 21,171 वोटों से हराया, सीएम भूपेश बोले- सरकार पर भरोसा कायम

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -